Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    Singrauli News : मारपीट व जिला बदर के आरोपी को विंध्यनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बदर आदेश का उलंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को आज 23 जुलाई को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    By Pro VindhyaJuly 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Singrauli News : मारपीट व जिला बदर के आरोपी को विंध्यनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    photo by me

    Singrauli News : सिंगरौली 24 जुलाई। पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, शिव कुमार वर्मा एएसपी के निर्देशन एवं सीएसपी पीएस परस्ते  के मार्गदर्शन में मारपीट व जिला बदर के आरोपी को विंध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    जानकारी में बताया गया कि 31 मार्च 2024 को फरियादी मो. असद पिता मो. इसरत उम्र 18 वर्ष निवासी मुरादाबाद थाना टांडा जिला रामपुर उ.प्र. हाल पता परमसुखदास कॉलोनी मोहनलाल सोनी का किराये का मकान महालक्ष्मी जनरल स्टोर के बगल में थाना विंध्यनगर जिला सिंगरौली का थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं अमृत विद्यापीठ के सामने रोड के किनारे बिरयानी की दुकान लगाता हूं। Singrauli News

    रात्रि करीब 11 बजे सुजीत कुमार साकेत पिता रामसुभग साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ढोंटी थाना विंध्यनगर का अपने अन्य साथी के साथ आकर गाली गलौच कर लोहे के रॉड से मारपीट कर चोट पहुंचाया एवं मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Singrauli News

    विदित हो कि आरोपी सुजीत वर्मा के विरूद्ध पूर्व से मारपीट के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध है जिसके विरूद्ध 12 जुलाई 2023 को जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय से जिला बदर आदेश पारित हुआ था। आरोपी द्वारा जिला बदर आदेश का उलंघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को आज 23 जुलाई को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Singrauli News

    जिसे न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है। उक्त घटना से क्षेत्र के व्यापारी संघ एवं आम जनता में आक्रोश था एवं डर का माहौल बन गया था। आरोपी की गिरफ्तारी से आमजन द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना की गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक शीतला यादव, सउनि रमेश प्रजापति,  पंकज सिंह,  श्यामसुन्दर बैस, आर राजकुमार शर्मा, समीर धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा। Singrauli News

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.