Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    • Singrauli Accident: झरकटा पहाड़ में पिकअप पलटने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    singrauli news : हंगामेदार रही नगर निगम परिषद बैठक,अमृत- टू और टैंकर पानी सप्लाई के भ्रष्टाचार का छाया रहा मुद्दा

    सिsingrauli news : हंगामेदार रही नगर निगम परिषद बैठक,अमृत- टू और टैंकर पानी सप्लाई के भ्रष्टाचार का छाया रहा मुद्दाटाडेल के कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल, दो पार्षदों में खूब हुआ हाक टाक
    By Pro VindhyaMarch 12, 2024Updated:March 12, 2024No Comments4 Mins Read
    singrauli news: The council meeting of Municipal Corporation Singrauli started on Monday under the chairmanship of Council Chairman Devesh Pandey. Where apart from Singrauli Assembly MLA Ramniwas Shah, Mayor Rani Aggarwal
    photo by me

    singrauli news : नगर पालिका निगम सिंगरौली कि आज सोमवार को परिषद की बैठक परिषद अध्यक्ष देवेश पांडे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जहां सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल के अलावा जनप्रतिनिधि व ननि के अधिकारी मौजूद रहे। परिषद बैठक में नगर निगम अधिकारियों के गैर जिम्मेदराना रवैये पर भी सवाल खड़े किए गए। इसके अलावा अमृत टू जल में हो रही हीला हवाली पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरने का प्रयास किया। साथ ही सिटाडेल कंपनी पर भी सवाल खड़े किए गए। singrauli news

     परिषद बैठक प्रारंभ होने के बाद वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद ने हैंड पंप उत्खनन पर सवाल खड़े कर दिए। कहा कि वार्ड क्रमांक 2 मुहेर में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुहेर के साथ नगर निगम सिंगरौली अनदेखा कर रहा है। मुहेर के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जिस पर पार्षद भारतेंदु पांडे ने भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सभी वार्डों में पानी में घोटाला हुआ है। लाखों की बिल बनाई गई है। इसके अलावा पार्षद ने कहा कि आज डेढ़ वर्ष बीत गए। विकास कार्य की समीक्षा नहीं की गई। महापौर के द्वारा सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई गई। महापौर से पूछना चाहता हूं कि सीएसआर और डीएमएफ फंड से कितना कार्य हुआ। लोकहित में कोई निर्णय एमआईसी से हुआ है उसे बताया जाए। इसी मुद्दे पर पार्षद रामगोपाल पाल और भारतेंदु पांडे के बीच काफी बहस हुई। जहां वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद सीमा जयसवाल ने महापौर पर सवाल करते हुए कहा कि महापौर गैर जिम्मेदाराना कार्य कर रही है। क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं है कि सदन में पिछले प्रश्नों का उत्तर क्यों नहीं दे रही है। singrauli news

    पार्षद सीमा जयसवाल ने आगे कहा कि आचार संहिता लगने वाली है अभी तक पानी का टेंडर नहीं हुआ है महापौर जवाब दें पानी नहीं मिलेगा तो कौन जिम्मेदार होगा। वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 45 तक पानी की सप्लाई नहीं हो रही है न पाईप बिछी है। कब पानी सप्लाई होगी। नगर निगम के अमृत टू योजना मैं हो रही हीला हवाली को लेकर सवाल खड़े किए गए। वहीं पार्षद अखिलेश सिंह ने अमृत 2 को लेकर कहा कि बात का मांग का 18 में  कुछ ऐसे आदिवासी क्षेत्र हैं जहां पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है यहां हैंड पंप में कोयला जैसे पानी निकलता है जो पीने योग्य नहीं है इस क्षेत्र को अमृत टू  में जोड़ा गया था। लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार के द्वारा कटवा दिया गया है। जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं। वहीं पार्षद संतोष शाह ने कहा कि नगर निगम एनओसी दे देता है लेकिन एनसीएल क्षेत्र में कितने पेड़ों की कटाई हो रही है। इसकी जानकारी नगर निगम के पास नहीं है। आखिर जो पेड़ों की कटाई हो रही है। singrauli news

    एनसीएल क्षेत्र में वह लकड़ी कहां जा रही है। साथ ही सफाई अभियान को लेकर मामला गरमाया रहा। जहां पार्षदों ने सवाल खड़ा किया की सबसे पहले सफाई कर्मियों का भुगतान किया जाए। इसके बाद ठेकेदार का भुगतान हो। साथ ही पार्षद परमेश्वर पटेल ने सिटाडेल के द्वारा सफाई सही तरीके से नहीं की जा रही है। उस पर भी सवाल खड़ा किया। साथ ही स्टोर में हुई खरीदी का भी मामला गरमाया रहा।  singrauli news

    लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- देवेश 

    नगर निगम परिषद अध्यक्ष देवेश पांडे ने बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि आचार संहिता कब लग जाएगी। यह निश्चित नहीं है एक-दो दिन के अंदर भी लग सकती है लेकिन आप लोग लापरवाही कर रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। अभी तक पानी सप्लाई को लेकर कोई सही ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जनता के साथ अगर समस्या उत्पन्न होगी। उसके जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी होंगे। इसलिए समय रहते तत्काल टेंडर कराये और जहां पानी की समस्या बनी हुई है। वहां तत्काल पानी उपलब्ध कराया जाए। singrauli news

    जल ही जीवन है इस पर गंभीर रहे 

    परिषद बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि जल ही जीवन है सदन को चाहिए कि अमृत-टू में कितने बस्तियों को लिया गया है। कितनी पाइप लाइन बिछी है। कितना कनेक्शन हुआ है। गर्मी आ गई है। कनेक्शन कैसे होगा। जनहित की विषयों को तत्काल एक्शन में लें। ताकि जनहित से जुड़े मुद्दे पर निदान किया जाए। इसके अलावा शहर की साफ सफाई व्यवस्था पर भी सभी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि संजीदा रहे ताकि सिंगरौली नंबर वन किस श्रेणी में आ सके। singrauli news

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    January 12, 2026

    Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?

    December 7, 2025

    Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल

    December 7, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सिंगरौली कॉलेज लेक्चरर छात्राओं से व्हाट्सएप स्कैंडल में फंसा, CM मोहन यादव से शिकायत में हुआ खुलासा
    • सिंगरौली सरई तहसील बाबू लखपति सिंह रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
    • Singrauli News : प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता बनी एकतरफा, पत्रकारों के सवालों का पर ज़वाब देने के बजाय बोलीं मोबाइल बंद करो
    • Singrauli News : शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, आयुक्त ने कंपनी और निरीक्षक को भेजा नोटिस
    • Singrauli News : पैसों के लालच में रिश्तों का खून, देवरानी ने कर दी जेठानी की हत्या
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.