Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    • Singrauli News : थाने में कथित डील पर बवाल, SP से पारदर्शी जांच की मांग तेज
    • NCL के टूटे कंक्रीट पाइप से बना मौत का गड्ढा, हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर
    • Coal mines: NCl की चुप्पी, चड्ढा कंपनी की मनमानी, ओवरलोडिंग को मिला खुला लाइसेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    विन्ध्य न्यूज़

    चोर मस्त और पुलिस पस्त, कोयला,कबाड़, डीजल, रेत और अवैध कारोबार से वसूली तेज, 30 लाख कोतवाली का पहुंचा रेट ?

    रात्रि गश्त व्यवस्था को चोरों की चुनौती, करोड़ों की चोरी का नहीं हो पाया खुलासा, एसआईटी वसूली में लगीं?
    By Pro VindhyaNovember 3, 2024Updated:November 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Sand mafia : कोतवाली के सामने से अवैध रेत लेकर फर्राटे मार रहे ट्रैक्टर, पुलिस अवैध उगाही में लगी ?
    photo by google

    सिंगरौली : शहरी क्षेत्र में हर तीसरे चौथे दिन हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। पिछले दिनों रात में अज्ञात चोरों ने शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के ताले तोड़ते हुए लाखो की नगदी एवं घर में रखे करोड़ों रुपए की सोने चांदी और हीरे पर हाथ साफ कर फरार हुए आरोपियों तक अभी नहीं पहुंच सकी है। इस बीच दिन दहाड़े पत्रकार की दो पहिए वाहन को चोर चुराकर एक और चुनौती दे दी है। चर्चा हैं कि कोतवाली की बोली 30 लाख रुपए तक पहुंच गई है। यानी कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से पुलिस की कमाई में इजाफा हुआ है। सूत्रों की मानें तो पुलिस कोयला, कबाड़, डीजल, रेत  और अवैध नशा के कारोबार से हर महीने करीब 30 लाख वसूल रही है। 

    बता दें कि गत एक महीने में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। चर्चा हैं कि पुलिस और एसआईटी चोरों को पकड़ने में नहीं बल्कि कोयला, कबाड़, डीजल और अवैध नशा के कारोबार को बढ़ाने और वसूली में जुटी है। कहते हैं कि वसूलेंगे नहीं तो ऊपर कहा से देंगे। हालात भी कुछ यही वया कर रहे हैं। शहर में दिन दहाड़े लगातार बढ़ते जा रहे चोरों के आतंक से आम जनों में भारी आक्रोश है। कोतवाली और नवानगर थाना प्रभारी अज्ञात चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की बात जरूर करते हैं लेकिन पुलिस को अब तक ना तो एक भी बढ़ी चोरियों का खुलासा करने में सफलता मिली है और ना ही दिन दहाड़े हो रही चोरियों पर अंकुश लगा पा रही है। ऐसे में आम आदमी को पुलिस की गस्त पर और गठित एसआईटी से भरोसा उठ गया है। सूत्रों की माने तो कोतवाली थाना प्रभारी बनने के लिए करीब 30 लाख चुकाना पड़ रहा है।

    वहीं चर्चा है कि ऊपर पैसा देकर यहां जो भी थाना प्रभारी आते हैं वह कमाने आते हैं उन्हें अपराध पर अंकुश लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं रही। वह कोयला, कबाड़, डीजल, अवैध रेत, गांजा, हेरोइन और शहर में अवैध शराब की दुकान खुलवाकर अधिक से अधिक कमाई में लगें रहते हैं। सूत्रों की मानें तो कोतवाली के रंगा बिल्ला हर महीने 30 लाख रुपए की वसूली करते हैं। अवैध वसूली का पैसा सफेद पोस नेताओं, मंत्री संतरी से लेकर हाई लेवल के ब्यूरोक्रेसी तक पहुंच रहा है। यहीं वजह है कि बढ़ रहें अपराध को लेकर थाना प्रभारी बेफिक्र रहते हैं उन्हें विभागीय कार्रवाई का भी कोई डर नहीं रहता। वह कोतवाली के तेज तर्राट पुलिस कर्मियों को अवैध कारोबार से वसूली का जिम्मा सौंप कर नोटो की गड्डिया बनाने में लग जाते हैं।

    कोतवाली में 30 लाख रुपए की हो रही वसूली 

    कहने को तो पुलिस का खौफ अपराधियों में होना चाहिए लेकिन समय के साथ-साथ हालत बदल रहे हैं। अब आम लोग पुलिस से डरते हैं तो वहीं चोर उचक्के और माफिया गलबहियां करते नजर आते हैं। चर्चा है कि कोतवाली थाने का थाना प्रभारी बनना आसान नहीं है। थाना प्रभारी बनने के लिए ऊपर 30 लाख रुपए की चढ़ोत्तरी चढ़ानी पड़ती हैं। ऐसे में थाना प्रभारी वसूली ना करें मानवीय दृष्टिकोण से भी संभव नजर नहीं आता। 

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    Send Mafia : गढ़वा थाना मौन,चौकी शांत – खनन माफिया मस्त !

    December 3, 2025

    Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान

    August 3, 2025

    Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव

    August 3, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IIT ISM धनबाद में गौतम अडानी का विजन : “जो तुम बनोगे,वही भारत बनेगा- फिर छात्रों में आत्मनिर्भर भारत का उमड़ा उत्साह
    • IIT धनबाद में छात्रों को गौतम अडानी का तोहफा, हर साल 50 पेड इंटर्नशिप, 25% को प्री-प्लेसमेंट ऑफर
    • Singrauli News : देवरा जुआ फड़ का वीडियो वायरल!पुलिस की रणनीतिक चुप्पी या मिलीभगत का खेल?
    • Singrauli News : जिला मुख्यालय में 7 दिन से करोड़ों लीटर नाली में बह रहा अमृत जल
    • बैढ़न-विंध्यनगर रोड पर अमृत जल लाइन फटी, हजारों लीटर पानी सड़क पर बहा, आए दिन वार्डों में लगातार बर्बाद हो रहा पेयजल
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.