मात्र 12 साल की उम्र में एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। न केवल डॉक्टर हैरान हैं, बल्कि जिस किसी ने भी सुना वह भी हैरत में हैं। मामले की जानकारी लगते हैं पुलिस गेम लड़की के बॉयफ्रेंड और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस 24 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है मामले में लड़की की मां को भी अरेस्ट किया गया। लड़की की मां पर आरोप है कि उसने युवक को बेटी के साथ संबंध बनाने की इजाजत दी थी साथ ही उसे बेटी के प्रेग्नेंट होने की भी जानकारी थी।
दरअसल, ये मामला अमेरिका के Tulsa, Oklahoma का है. जहां इस महीने की शुरुआत में अस्पताल में एक 12 वर्षीय लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था. जिसके बाद दिया खबर खबरों की सुर्खियां बन गई हालांकि पुलिस ने मासूम के 24 वर्षीय बॉयफ्रेंड जुआन मिरांडा-जारा को गिरफ्तार कर लिया. उसने लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. 12 वर्षीय पीड़िता की मां कास्टानेडा (Desiree Castaneda) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस विभाग के अनुसार, रेप की जांच 14 जुलाई को शुरू हई। जब गर्भवती लड़की को प्रसव पीड़ा होने पर उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान हैरान करने वाले परिणाम सामने आए इस घटना में युवक और लड़की की मां की भूमिका बताई जा रही है। अधिकारियों ने जुआन मिरांडा-जारा से संपर्क किया, जिसने नवजात के जैविक पिता होने की बात स्वीकार की. उसने यह भी बताया कि वह और लड़की ने पिछले अक्टूबर से रिलेशन में हैं. नाबालिग की डिलीवरी के दौरान कास्टानेडा और जुआन मिरांडा दोनों साथ आए थे।