Google मानचित्र पर कौन से स्थान नहीं देखे जा सकते हैं? टिम कुक का घर पिछले महीने नक्शे पर धुंधला हो गया था। पिछले महीने, Apple के सीईओ टिम कुक के घर को Apple मैप्स और Google मैप्स पर धुंधला कर दिया गया था। ऐसा तब किया गया जब पता चला कि एक महिला टिम कुक का पीछा कर रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कई जगहें हैं, जिन्हें गूगल मैप्स पर नहीं देखा जा सकता है। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने अपने मैप से 10 से ज्यादा जगहों को हटा दिया है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में…
प्रिज़न डी मोंटलुकॉन, फ़्रांस: Google ने मध्य फ़्रांस की जेलों को सेंसर कर दिया है। यह सुरक्षा कारणों से 2018 में फ्रांस सरकार के अनुरोध पर किया गया था।
खबर सोर्स-Aaj Tak
- Prison de Montlucon, France: मोरुरोआ दक्षिण प्रशांत महासागर में एक छोटा सा एटोल है। इस पर प्रतिबंध लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन कहा जाता है कि इस द्वीप का परमाणु इतिहास रहा है।
- 2207 Seymour Avenue, Ohio: Ariel Castro नाम के एक शख्स ने 2002 से 2004 के बीच कुछ लड़कियों का अपहरण कर लिया और उन्हें ओहियो के एक घर में रख दिया। उसने मई 2013 तक लड़कियों को बंधक बनाए रखा। इस जगह को गूगल मैप्स पर भी बैन कर दिया गया है
- House in Stockton-on-Tees: यूके में प्रिंसपोर्ट रोड पर स्थित स्टॉकटन-ऑन-टीज़, Google पर एक ब्लर है जो नहीं दिखता ।
- Jeannette Island, Russia: बर्फ से ढका द्वीप 1.2 मील लंबा है। माना जाता है कि रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच तनाव के कारण यह द्वीप Google मानचित्र पर धुंधला हो गया है।
- नॉर्थ कोरिया: नॉर्थ कोरिया के कई हिस्से भी गूगल पर धुंधला हैं. जिस कारण वह दिखाई नहीं देता। इस एरिया को सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्लर किया गया है
- Amchitka Island – अलास्का: 50, 60 और 70 के दशक में अमचिटका द्वीप पर यू.एस. परमाणु परीक्षण हुआ था। लेकिन इसके कई हिस्से गूगल मैप्स पर धुंधले हैं। अमेरिका ने यहां कई भूमिगत परमाणु परीक्षण किए हैं।
- Greek military base : ग्रीस की राजधानी एथेंस में स्थित इस सैन्य अड्डे की पूरी तस्वीर भी गूगल मैप्स पर है। यह सब सुरक्षा कारणों से है जिसके चलते इस ब्लर किया गया है।
- French nuclear facility : फ्रांस में अरेवा ला हेग परमाणु ईंधन पुनर्संसाधन सुविधा भी Google पर ब्लर है। इसे 1976 में खोला गया था। यहां से कई देशों को परमाणु ईंधन की आपूर्ति की जाती है।
- Polish Special Forces base: पोलिश स्पेशल फोर्सेज कमांड का प्रशिक्षण यहां होता है। यह भी गूगल पर ब्लर है। जो स्पष्ट बिल्कुल भी नहीं दिखता कहा जाता है कि यह सब करने के पीछे सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया गया है।
- Patio de los Naranjos, स्पेन: Patio de los Naranjos स्पेन में यह जगह सरकारी कार्यालयों के पास है। यह धुंधला होने का कारण स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा कारणों से इस कार्यालय को ब्लर किया गया है।
- Tim Cook’s house: एपल ने अपनी मैप सर्विस में टिम कुक के घर की एक ‘अदृश्य दीवार’ दिखाई। इसलिए अब कोई भी टिम कुक के घर को सार्वजनिक रूप से नहीं देख सकता। उनके घर को भी गूगल मैप्स पर पिक्सलेट किया गया था। कल्टऑफमैक के मुताबिक टिम कुक के घर की कीमत करोड़ 250 मिलियन से ज्यादा है। एपल के बॉस का घर कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो में है।
- Moruroa, French Polynesia: दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद मोरुरोआ एक छोटा प्रवालद्वीप (Atoll) है. इसे क्यों प्रतिबंधित किया गया, इसकी वजह तो साफ नहीं है लेकिन कहा जाता है कि आइलैंड का न्यूक्लियर इतिहास रहा है.