सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक शेर और एक कुत्ते को एक साथ दिखाया गया है। जी हां, दोनों की अनोखी दोस्ती चर्चा में है। दरअसल, क्लिप में शेर को कुत्ते के पंजे को चूमते हुए दिखाया गया है। दावा किया गया कि दोनों एक साथ बड़े हुए हैं और अब दोस्त हैं। यह वीडियो ब्लॉग जगुआर व्हाइट टाइगर फाउंडेशन द्वारा फिल्माया गया था।
https://www.instagram.com/p/CYQ4cc0lUFw/?utm_source=ig_web_copy_link
क्लिप में एक कुत्ते को बाड़ के बगल में खड़ा दिखाया गया है। तभी एक सफेद शेर उसके पास आया। कुत्ता लगातार अपनी पूंछ हिला रहा है। शेर तुरंत उसके पास आया और उसका एक पंजा उठा लिया और कुत्ते के एक हाथ को हवा में उठाकर अपने मुंह के पास ले आया। ऐसा लगता है कि मानो वह डॉग के पंजे को चूम रहा हो, फिर दोनों एक दूसरे की ओर देखते हैं। हालांकि, जैसे ही कुत्ते ने पीछे हटना शुरू किया, शेर उसके पीछे दौड़ पड़ा।
वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है। इस बार इसे ‘डॉग्स लवर’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। कैप्शन में उन्होंने कहा, उनके रिश्ते का धागा बहुत मजबूत है। दोनों एक साथ बड़े हुए और अब दोस्त हैं। हालांकि, अभी तक वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को 59 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।