INDORE: Fake gutkha factory raided, fake gutkha of a branded company worth more than 1 crore recovered
इंदौर क्राईम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे नकली गुटखा पाउच बनाने वाली दो फैक्ट्रियो पर छापामार कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही फैक्ट्री से 1 करोड़ से ज्यादा के ब्रांडेड कंपनी के नकली गुटखे पाउच बरामद किए है साथ इसे बनाने वाली फैक्ट्री में रखी मशीने जप्त कर दोनों फैक्ट्रियो को सील कर दिया है।
बता दें कि क्राईम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है टीम ने ब्रांडेड कंपनी के नकली गुटखा पाउच बनाने वाली दो फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही कर 7 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। दरसअल क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में एक फैक्ट्री में कुछ लोग ब्रांडेड कंपनी के नकली गुटखा पाउच बनाने का काम कर रहे है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मार कर वहा से नकली ब्रांडेड कंपनी के गुटखा पाउच बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ में नया खुलासा हुआ उसने बताया कि धार में इसी तरह से फैक्ट्री चल रही है।
पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने धार के बोहरा बाखल क्षेत्र में फैक्ट्री पर छापा मारा जहा से पुलिस ने 6 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने हासिम,ऐजाज, विनोद,जावेद,राजु ओर शब्बी है और फैक्ट्री से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्रांडेड कंपनी का गुटखा पाउच बरामद कर दोनों फैक्ट्री को सील कर दिया है। फिलहाल अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है इनके तार किन किन राज्यो से जुड़े है कितने लोग इस काम मे और शामिल है साथ ही नकली माल कहा और कैसे सप्लाई किया जाता है। पूछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।