08 दिसंबर 2021 का राशिफल
हिन्दू पंचांग के अनुसार दिसंबर 8. 2021.बुधवार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि
नक्षत्र- श्रवण 10:40 PM तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा , आज चंद्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि पर संचार करेगा और सूर्य वृश्चिक राशि पर आज विवाह पंचमी भी है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष से लेकर मीन राशि तक, बुधवार का गणेश भगवान दिन सभी के लिए रोमांच से भरा, आज गणेश जी की पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी ।
आज का राशिफल
मेष राशि-
आज मेष राशि के लोगों का दांपत्य जीवन आनंद से भरा होगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आपसी संबंध मजबूत होंगे। किसी बड़े अधिकारी के प्रयास से नौकरी में सफलता मिलेगी। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरे रहेंगे मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में रूचि बढ़ेगी।जो अविवाहित है उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग-बैंगनी।
वृष राशि-
वृष राशि के लोगों की बात करें तो आज रिश्तों में मिठास और नज़दीकियां आएगी। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन अशान्त रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज सतर्क रहें प्रेम में धोखा खाएंगे।
शुभ – अंक 8, शुभ रंग- गुलाबी।
मिथुन राशिफल –
वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी में वृद्धि तो होगी, परन्तु पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।जीविका के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा , मान सम्मान बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए परोपकार का आज फल मिलेगा दांपत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। साथी सरप्राइज गिफ्ट देगा
शुभ अंक -7 शुभ रंग -मैरून
कर्क राशि –
आज आपको शिक्षाक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी यह कटौती हो सकती है एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके लिए रोमांच का दिन है, पार्टनर के साथ निजी पलों का आनंद लेंगे।
शुभ अंक-4,शुभ रंग-हरा
सिंह राशि –
आप अपने सगे संबंधियों से मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी व आपके अंदर उत्साह का संचार होगा। शिक्षा में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख में वृद्धि होगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। आज आपको प्यार में धोखा मिलेगा खुद को संभाले।
शुभ अंक-8, शुभ रंग-पीला
कन्या राशि –
आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । पिता का साथ मिलेगा। समय काल अव्यवस्थित है।मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं । रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। गिफ्ट और प्यारी बातें भी साथी को करीब लाने में बेमानी साबित होगा
शुभ अंक-2, शुभ रंग- हल्का हरा।
तुला राशि-
वाणी में मिठास का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाने से लाभ होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र का दान करें।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आज विवाह की बात तय होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
अंक – 8, शुभ रंग -बैंगनी।
वृश्चिक राशि –
आपके घर में किसी मित्र के आने से खुशी का माहौल हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने से सुखवृद्धि होगी। जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। आज आपको अपने प्रियतम से प्यार मिलेगा।
शुभ-अंक 5,शुभ रंग- सफेद।
धनु राशि-
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी तनाव कम होगा । धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पत्नी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के परिणाम से संतुष्टि मिलेगी । पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खुशी का संचार होगा ।
शुभ -अंक , शुभ रंग- बैंगनी, 7
मकर राशि-
मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।आज जीवनसाथी के साथ आर्थिक विवाद हो सकता है।
शुभ -अंक 2, शुभ रंग- गहरा लाल
कुंभ राशि-
स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन कम रहेगा। बातचीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सुखद परिस्थितियां रहेंगी। घरेलू वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। मित्र का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्याक्ति से उपहार अपयश का कारण बन सकता है।
शुभ -अंक 9, शुभ रंग -आसमानी
मीन राशि-
मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता करे क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। गणेश जी की आराधना करने से आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम में पड़ने से बचें, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग -गहरा हरा।