सुबह उठकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करें तो इन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार सुबह क्या करें।मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। साथ ही सुबह नहाने के बाद पानी डालें। कहते हैं तुलसी के पौधे को पानी देने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
सुबह स्नान के बाद तांबे के बर्तन में जल लेकर उसमें सिंदूर, फूल डालकर उगते सूर्य को जल चढ़ाएं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते समय भगवान विष्णु के मंत्र ‘उम् नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।
सुबह घर की सफाई के बाद मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। दीपक को सभी देवताओं का वास कहा गया है। इससे हर विपदा से निजात मिलेगी।पूजा के बाद तिलक अवश्य लगाएं। शास्त्रों में इसे बहुत ही शुभ माना गया है। इससे मां लक्ष्मी को शांति और शांति मिलती है।घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए नमक के पानी से पूरे घर को पोंछ लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें। पूजाघर में मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर कमल का पुष्प अर्पित करें। कहते हैं कि इससे जीवन में धन से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। लक्ष्मी जी को नया वस्त्र में विराजमान कर विधि विधान के साथ पूजा करें और गरीबों को खाना खिलाते हुए उन्हें वस्त्र दान करें।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन या सफेद चीज का भोग लगाना चाहिए। मां लक्ष्मी को सफेद रंग प्रिय है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी इससे प्रसन्न होती हैं।अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से जा रहे हैं तो बाहर जाने से पहले दही खाकर निकलें। कहते हैं कि इससे काम में सफलता हासिल होती है।धन संपदा में वृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी को कौड़ी, मखाना, बताशा आदि चीजें चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं।