Mukesh Ambani : 24 घंटे में दुनिया के अरबपतियों की तस्वीर कैसे बदल जाती है इसका ताजा उदाहरण आज ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में देखने को मिला और देखते ही देखते मुकेश अंबानी नंबर 1 बन गए। जी हां, दुनिया के 500 अरबपतियों में गुरुवार को जिस अरबपति की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी, वह कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी हैं। गुरुवार को संपत्ति बढ़ने के मामले में नंबर-1 बन गए. जबकि दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों की संपत्ति संयुक्त रूप से करीब 13 अरब डॉलर साफ हो गई. दरअसल, विदेशी बाजारों में गिरावट आई, जिससे अरबपतियों की संपत्ति भी घट गई। वहीं, गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में तेजी आई और मुकेश अंबानी की संपत्ति एक अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई।
Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी की संपत्ति में सबसे बड़ा इजाफा
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की संपत्ति में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.57 अरब डॉलर यानी 13 हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 90.8 अरब डॉलर हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 3.66 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दरअसल, एक दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी. जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफा हुआ। खास बात यह है कि दुनिया के 500 अरबपतियों में से 54 अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जिनमें से 10 अरबपति भारत से हैं।
दुनिया के टॉप अरबपतियों की हालत खस्ता है
उधर, विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की संपत्ति में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। एलन मस्क की संपत्ति में चार अरब डॉलर की गिरावट आई है. वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति घटकर 6.11 अरब डॉलर रह गई है। जेफ बेजोस की संपत्ति में 2 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई है. इसका मतलब है कि दुनिया के तीन सबसे अमीर बिजनेसमैन की संपत्ति में करीब 13 अरब डॉलर की कमी आती दिखाई दी। टॉप 10 में स्टीव बाल्मर अकेले ऐसे अरबपति रहे जिनकी संपत्ति 971 मिलियन डॉलर बढ़ी. वैसे, दुनिया के शीर्ष 17 अरबपतियों की संपत्ति में बढ़ोतरी देखी गई है। जिसमें मुकेश अंबानी का नाम भी शामिल हैMukesh Ambani