Bel Patra Mehndi Designs : महाशिवरात्रि का दिन भगवान को मानने वालो के लिए सबसे बड़ा दिन माना जाता है इस दिन लड़किया और महिलाएं सजने सबरने के साथ हाथों में मेहदी लगाना नहीं भूलती। क्योकि हिन्दू धर्म में सभी शुभ कामोँ को करते समय मेंहदी लगाना शुभ (applying henna is auspicious) माना जाता हैं. ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि ( Mahashivratri) के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। यह दिन बेहद शुभ दिन माना जाता हैं. इसलिए कई सारी लड़कियां और महिलाएं ऐसी होती हैं जो इस दिन व्रत रखती हैं और अच्छे वर (good groom) की कामना करती हैं। लड़कियां इस दिन के लिए हाथों में मेहंदी जरूर रचाती हैं जिसके लिए काफी सारे डिजाइन इंटरनेट (design internet) पर सर्च करती हैं ताकि हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सके।
बेल के पेड़ की पत्तियों को बेलपत्र कहा जाता है। बेलपत्र में तीन पत्तियां एक साथ जुड़ी होती हैं लेकिन इन्हें एक ही पत्ती माना जाता है। इन पत्तियों का प्रयोग भगवान शिव की पूजा के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बिना बेलपत्र के भगवान शिव की पूजा अधूरी होती है। इस बार महाशिवरात्रि पर आप बेलपत्र वाले मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करें ताकि आप खूबसूरत दिखे साथ हीं भगवान शिव को प्रसन्न कर सकें। Bel Patra Mehndi Designs
बेलपत्र मेहंदी डिजाइन (Belpatra Mehndi Design)
महाशिवरात्रि के दिन आप साधारण मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस शुभ दिन में बेल पत्र के पत्ते का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेल पत्र का डिजाइन बनाना है। इसके बाद इसमें शेड करना है। फिर इसके नीचें आप चाहें तो ऊं का डिजाइन और पत्तियों के ऊपर स्वास्तिक क्रिएट कर सकती हैं या आप स्वास्तिक का डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे। ये डिजाइन सिंपल होता है तो इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको सिर्फ 15 मिनट का टाइम लगेगा। Bel Patra Mehndi Designs
मंत्र के साथ बेल पत्र मेहंदी डिजाइन ( Bel Patra Mehndi Design with Mantra)
आप अगर बेल पत्र डिजाइन बना रही हैं तो इसके लिए आप पहले इसे हाथों की हथेली पर तीन पत्ती बनाएं। फिर उसको हलके हाथो से डार्क आउटलाइन करें। अब इसमें शेड करने की बजाए इसमें पहले पत्ती ऊं दूसरी पत्ती पर नम: और तीसरी पत्ती पर शिवाय लिखें। इससे आपको पत्ते पर कुछ नया क्रिएट करने का मौका मिलेगा। पत्तों के गैप को फिल भी कर सकते है. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा। आप चाहें तो इसे और सुंदर बनाने के लिए आसपास छोटे-छोटे पत्ते के डिजाइन छोटे पत्ते के साथ डमरू भी बना सकते हैं। Bel Patra Mehndi Designs
शिवलिंग के साथ बेलपत्र डिजाइन (Belpatra Design with Shivalinga)
आप मेहंदी में बेल पत्र के साथ शिवलिंग के डिजाइन को बनाएगी तो महाशिवरात्रि पर हाथों की मेहंदी बहुत खूबसूरत लगेगी । इस डिजाइन को आप हाथ के आगे की तरफ क्रिएट कर सकती हैं। पहले आपको इसके लिए शिवलिंग का डिजाइन बनाना है साथ में छोटा डमरू बना सकते हैं. इसके बाद इसके आसपास बेलपत्र का डिजाइन बनाना है। उंगलियों पर भी आप उन्हें पत्तों का डिजाइन क्रिएट करना है। कलाइयों में त्रिशूल के साथ शिव भी लिख सकतें हैं. वही ज्वैलरी डिजाइन में ॐ क्रिएट कर सकती हैं। इससे डिजाइन से पूरा हाथ और कलाई भर जाएगी और आप का हाथ अच्छा लगेगा। इस डिजाइन को आप घर पर बना सकती हैं जिसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 30 मिनट का टाइम लगेगा। इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को आप महाशिवरात्रि पर लगा सकती हैं। जिससे आपके हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाएगी। Bel Patra Mehndi Designs