गाय दे रही 3 लीटर से अधिक दूध,शारीरिक बनावट आंख,पूंछ,पैरों से हिरण प्रजाति का लग रहा बच्चा,
सागर–कुदरत का एक अजीब करिश्मा सामने आया है।खबर है कि गाय ने बछड़े या बछिया की जगह एक हिरण के बच्चे को जन्म दिया है जो पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है,तो वही गाय करीब 3 लीटर से अधिक दूध दे रही है।यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले का है. देवरी वन परिक्षेत्र के सहजपुर के समीप कुकरयाऊ गांव में एक जर्सी गाय ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जो हिरण के बच्चे की तरह नजर आ रहा है। लोग इसे अजीबो गरीब वाक्या बता रहे हैं। गाय उसे बच्चे की तरह ही दूध पिला रही है। लोगों का कहना है कि एक महीने पहले कुकरयाऊ गांव निवासी राजकुमार घोषी की गाय के यहां बछड़ा हुआ। यह हिरण के बच्चे की तरह है। गाय बाकायदा उसे दूध भी पिला रही है।खबर मिलने पर मंगलवार को वन विभाग का अमला कुकरयाऊ गांव पहुंचे। जहां उन्हें गाय के बछड़े को देखा। श्री सिंह ने बताया बछड़ा करीब एक माह का हो गया है। गाय उसको बराबर दूध भी पिला रही है। उन्होंने ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी शारीरिक बनावट जैसे आंख,पूंछ,पैरों से वह हिरण प्रजाति का ही लग रहा है। इस संबंध मे पशु चिकित्सक से बात की है। पशु चिकित्सक ने जांच करने की बात कही है।