शिवराज सरकार दोहरा मापदंड अपनाते हुए एक आदेश जारी कर 2020 फरवरी के बाद भर्ती हुए 5000 कर्मचारियों की 30 फीसदी सैलरी कट का फार्मूला अपनाया है। जबकि इस दरमियान यूपीएससी आरपीएससी से भर्ती हुए अफसरों को शत प्रतिशत वेतन दिया जाएगा। प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के लिए इस तरह का दोहरा मापदंड सामने आए हैं। इस फार्मूले में राज्य सरकार के खाते में करीब 500 करोड़ रुपए आएंगे।
बता दें कि इस दोहरे मापदंड में सीधी भर्ती और अनुकंपा से भर्ती हुए 5000 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बेटे से फरवरी से नवंबर के बीच में 500 करोड़ रुपए बचा लिए हैं। इसमें नई भर्ती वाले कर्मचारियों को पहले साल में 70 फ़ीसदी, दूसरे साल में 80,फ़ीसदी तीसरे साल में 90 फ़ीसदी और चौथे साल में 90 फ़ीसदी पूरा वेतन मिल पाएगा। प्रदेश भर में इस तरह का यह पहला मामला है जब अफसरोंं और कर्मचारियों की भर्ती में यह भेदभाव किया गया।
नए कर्मचारियों के मामले में अगले 2 साल में इसी तरह सैलरी काट कर सरकारी खजाने में करीब 1000 करोड रुपए भरने की योजना है सरकार के इस फैसले से नई भर्ती से आए कर्मचारियों में नाराजगी है। इस बीच कोरोना काल मे केंद्र के बाद अब राज्य सरकार कर्मचारियों का जुलाई 2021 तक पहले से ही डीए पर रोक लगा चुकी है। इससे कर्मचारियों को हर महीने 5000 तो अफसरों को ₹10000 का नुकसान हो रहा है।
शिवराज सरकार की इस सैलरी कट योजना से प्रत्येक कर्मचारी को 3 साल में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान होगा। शासकीय सेवा में जो कर्मचारी 2019 में भर्ती हुए हैं। उन्हें भर्ती की तारीख से शत-प्रतिशत वेतन दिया जाएगा और पहले साल से ही वेतन वृद्धि यानी हर साल 3 फ़ीसदी का लाभ होगा। जबकि 2020 के बाद पार्टी में आने वाले कर्मचारियों को जॉइनिंग की तारीख के चौथे साल में यह लाभ मिल पाएगा। अधिकारी कर्मचारियों को जो नुकसान होगा उसकी भरपाई सेवा कार्य में नहीं की जाएगी।
शहडोल में थम नहीं रहा बच्चों की मौत का सिलसिला,9 दिन के भीतर 13 बच्चों की जा चुकी जान
SINGRAULI के 50 स्कूलों में बनेगे स्मार्ट क्लास रूम,15 लाख की राशि जारी,खाका तैयार,
मंत्री की सूचना पर रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,पोकलेन मशीन और एक हजार घनमीटर रेत जप्त
Singrauli में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,3 दिन में मिले 35 नये मरीज़, प्रशासन की बड़ी चिंता
इंजीनियर लड़की वृद्ध दंपत्ति की बनी केयर टेकर और विश्वास जीत लूट ली जीवन भर की कमाई
शादी मे सात फेरे के पहले दूल्हे ने दुल्हन के कपड़े उतरवाने की रखी शर्त,वजह जानकर हो जाऐंगे हैरान
कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह जाना चाहते हैं पाकिस्तान,जानिए क्यों
बिग बॉस : कविता का खुलासा,11 साल की उम्र में अधेड़ टीचर ने की थी अश्लील हरकत,मां को नहीं हुआ विश्वास
2 Comments
I like this weblog very much so much fantastic information.
Hello. fantastic job. I did not anticipate this. This is a great story. Thanks!