Land Cruiser Prado : टोयोटा (toyota) जल्द ही लैंड क्रूजर प्राडो लॉन्च करेगी, जो फॉर्च्यूनर और इनोवा (Fortuner and Innova) से ज्यादा पावरफुल है। इसका टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है. यह नेक्स्ट जेनरेशन की होने वाली दमदार कार है।
Land Cruiser Prado : यह टोयोटा की 5वीं जेनरेशन की कार है। यह एक फुल साइज एसयूवी होगी। जानकारी के मुताबिक टोयोटा लगभग 14 साल बाद अपनी लैंड क्रूजर प्राडो को अपडेट करने जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इस नई एसयूवी के पावरट्रेन, कीमत और फीचर्स के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
4 व्हील ड्राइव और रेट्रो लुक
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र में पुराने क्लासिक FJ40 लैंड क्रूज़र के साथ नए लैंड क्रूज़र प्राडो का एक सिल्हूट दिखाया गया है। फिलहाल कंपनी ने नई कार के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई कार एसयूवी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। जिसमें से 4 व्हील ड्राइव मिलेगी। यह ऑफ-रोड गियर की पेशकश करेगा। कार में राउंड हेडलैंप दिए जा सकते हैं, जो इसे रेट्रो डिजाइन टच देंगे।
अट्रैक्टिव अलॉय व्हील के साथ एलईडी लाइटें
टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को सबसे पहले उत्तरी अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद इसके भारत आने की उम्मीद है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस कार में सुरक्षा के लिए ज्यादा एयरबैग, एडीएएस, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइट्स के साथ आकर्षक अलॉय व्हील भी होंगे।
क्या है ADAS
एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) की पेशकश की जाएगी। ADAS के साथ, कार सड़क पर चलते समय खतरों, वाहनों, वस्तुओं या लोगों की उपस्थिति का स्वचालित रूप से पता लगा लेती है। इसके अलावा, यह ड्राइवर को अलर्ट भी करेगी , जिससे दुर्घटनाओं से बचने में मदद मिलेगी। यह तकनीक रडार, कैमरे, सेंसर में काम करती है।
सड़क हादसे से बचाने में मददगार
यदि किसी कारणवश ADAS वाहन चलाते समय आपका ध्यान भटक जाता है। ध्यान भटकने के कारण यदि आपका वाहन दूसरी लेन में चला जाता है या कोई अन्य वाहन या व्यक्ति आपके वाहन के सामने आ जाता है, तो ऐसी स्थिति में यह फीचर आपको चेतावनी देता है और दुर्घटना से बचने में मदद करता है।