Best fabrics for summer : गर्मी का मौसम आ गया है और गर्मियां आते ही वॉर्डरोब (गर्मियों के कपड़े) को अपडेट करने का समय आ गया है। अगर आप अत्यधिक गर्मी में पसीने की बदबू और खुजली से बचना चाहते हैं तो अपने वार्डरोब में अच्छे कपड़े रखें। गर्मियों में ज्यादातर लोग लाइट फैब्रिक के नाम पर कॉटन फैब्रिक चुनते हैं, लेकिन इसके अलावा और भी फैब्रिक्स हैं, जो आपको गर्मियों में भी कूल रखेंगे। हम आपको जो कपड़े बताने जा रहे हैं वो आपको गर्मी में आराम देंगे.
गर्मियों के लिए खादी (Khadi)
Best fabrics for summer : खादी का आजकल काफी फैशन देखा जा रहा है। फ़ैब्रिक खुद को मौसम के अनुसार ढाल लेता है, यह स्पर्श के लिए बहुत सॉफ्ट नहीं है. इसके बावजूद इसे बेहद पसंद किया जाता है, क्योंकि इसका रखरखाव बेहद आसान होता है और गर्मियों में इससे काफी राहत मिलती है। इसे आप सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम में आसानी से पहन सकती हैं। अब खादी में कुर्ती साड़ियों के अलावा सूट, शर्ट, नेहरू स्टाइल जैकेट और स्कर्ट भी उपलब्ध हैं। यह कपड़ा पसीने को सोख लेता है और ठंडक देता है। गर्मियों में खादी की साड़ियां भी खूब पसंद की जाती हैं।
गर्मियों के लिए जॉर्जेट (Georgette)
यह कपड़ा शिफॉन की तरह दिखता है, जो इसे महिलाओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प बनाता है। जॉर्जेट में साड़ी, सूट, ड्रेस, शर्ट और कुर्ता पहना जा सकता है। यह हल्का कपड़ा गर्मियों में शानदार दिखने के साथ-साथ बहुत आराम देता है।
गर्मियों के लिए रेयॉन (Rayon)
रेयॉन को सूती, रेशमी, लिनेन और ऊनी कपड़ों के मिश्रण से बनाया जाता है। आप इसके साथ बहुत ही सुंदर रंग आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस कपड़े से बने कपड़े गर्मी के दिनों में बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।
गर्मियों के लिए लिनन (Linen)
लिनन गर्मियों के लिए सबसे अच्छा कपड़ा है, लिनन पूरी तरह से प्राकृतिक कपड़ा है। एक कमी यह है कि कपड़ा जल्दी सिकुड़ जाता है। गर्मियों में इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे कपड़ों के लिए एयर कंडीशनर भी कहा जा सकता है। यह फैब्रिक हमेशा हल्के रंगों में ही उपलब्ध होता है इसलिए यह आंखों को भी काफी ठंडक देता है। लोग इसे ढेर सारे शर्ट, टी-शर्ट और सूट में पहनते हैं। पलाज़ो के साथ लिनेन कुर्ता इन दिनों ट्रेंड में है। आप लिनेन पैंट के साथ क्रॉप टॉप या टी-शर्ट पहन सकती हैं। Best fabrics for summer
Also Read – Virgin Indian women : 36 साल की वर्जिन महिला को चाहिए ऐसा लाइफ पार्टनर, शर्त जानकर खड़े हो जाएंगे कान
गर्मियों के लिए पॉलिस्टर (Polyster)
पॉलिएस्टर कपड़े खेल के लिए अच्छा है। यह वाटर रेसिस्टेंट भी है। अगर आपको ज्यादा पसीना आता है तो यह आपके लिए एक समस्या हो सकती है। यह कपड़ा ज्यादा महंगा नहीं होता है और सिकुड़ता भी नहीं है। पॉलिएस्टर के कपड़े वर्कआउट या स्विमवियर के रूप में परफेक्ट होते हैं। यह कई बड़े ब्रांड्स में उपलब्ध है।
गर्मियों के लिए शॉम्ब्रे
शैम्ब्रे फैब्रिक डेनिम जैसा दिखता है। यह फैब्रिक एयर कंडीशनर का काम करता है और गर्मियों में आपको कूल लुक देता है। यह बहुत हल्का कपड़ा है, जो धोने से मुलायम हो जाता है। गर्मी के दिनों में लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। इसके शर्ट, कुर्ते, स्कर्ट और पैंट आसानी से मिल जाते हैं।