हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति का पर्व विशेष महत्व रखता है। अगले 2 दिन में मकर संक्रांति पर्व मनाई जाएगी। धर्म के अलावा यह ज्योतिष की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण त्योहार है क्योंकि इस दिन ग्रह के राजा सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। हालांकि इस साल मकर राशि का पर्व बेहद खास है।
ऐसा संयोग 29 साल बाद हुआ
इससे पहले 1993 में शनि और सूर्य मकर राशि में मिले थे। चूंकि शनि धीरे-धीरे चलता है और ढाई साल में अपनी राशि बदल लेता है, इसलिए उसे फिर से उसी राशि में पहुंचने में 30 साल लगते हैं। शनि मकर राशि में 2 दिन बाद 14 जनवरी 2022 को सूर्य प्रवेश करने वाला है और 3 राशियों के लोगों को बड़ी सौगात देने वाला है।
3 राशियों में जन्म लेने वालों का होगा भाग्य उज्ज्वल
सिंह : सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि में जन्म लेने वालों के लिए शनि और सूर्य का यह मिलन एक बड़ा अवसर देगा। ये अवसर जीवन बदलने वाले अवसर साबित होंगे। इस अवसर को न चूकें। एक महीने तक सूर्य इसी स्थिति में रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी प्रशंसा लेकर आएगा। मान सम्मान के साथ प्रमोशन-इन्क्रीमेंट भी मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। जीवन साथी के साथ मधुरता बनी रहेगी।
धनु: धनु राशि स्वामी ग्रह है और सूर्य की मित्रता के कारण इस राशि में जन्म लेने वालों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। वे बड़ा पैसा कमा सकते हैं। नौकरी बदलने से आमदनी में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह अवधि आर्थिक स्थिति को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपमें सरकारी नौकरी करने की ललक और तैयारी है मित्रों का सहयोग बना रहेगा तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।धनु राशि वाले नई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब होंगे, जमीन और घर से संबंधित सौदे करते समय सूझबूझ और सावधानी रखना जरूरी होगा, व्यापार में परिवर्तन का विचार बनेगा, धन कमाने के लिए अपने प्रयास और तेज करने होंगे, आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा ।
मीन राशि: मीन राशि में जन्म लेने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा रहेगा। धन लाभ और आय में वृद्धि होगी। पद और धन दोनों मिलेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। ऐसे लोग जो सरकार या राजनीतिक मामलों से जुड़े हैं, उन्हें महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगी। मीन राशि के साथ बुध ग्रह पड़ा होने पर आप के जीवन में शांती बनी रहेंगी और मस्तिष्क में अनेक प्रकार के तर्क-वितर्क बने रहेंगे।समुद्र या नदी किनारे रहने से लाभ होता है। जन्मस्थान से दूर ही उनका भाग्य चमकता हुआ देखा गया है।