Horoscope Today : गुरुवार के दिन चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों(zodiac signs) के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ(auspicious) साबित होने वाला है।
Horoscope Today, आज का राशिफल, गुरुवार 15 दिसंबर के दिन चंद्रमा का संचार सिंह राशि में रहेगा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। इसके साथ ही आज प्रीति और आयुष्मान योग का प्रभाव रहेगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से बीच आज का दिन वृष राशि के लोगों के लिए सुखद और कई मामलों में शुभ रहेगा। देखिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा बता रहे हैं ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला।
मेष राशि (Aries ): कुछ उलझन सामने आएगी
मेष राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही संतोषजनक रहने वाली है। सकारात्मक रहकर आप किसी भी स्थिति में सही संतुलन बनाए रख पाएंगे। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताकर बहुत ही तरोताजा महसूस करेंगे। यदि आज आप में से किसी ने वादा किया है तो उसे पूरा करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि कोई आपके सहज स्वभाव का फायदा न उठा ले। फिलहाल, अपने बच्चों का मनोबल बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाएं लागू होंगी और कुछ उलझन भी सामने आएगी। पारिवारिक जीवन बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपको सर्दी खांसी की समस्या हो सकती है.Horoscope Today
वृषभ राशि(Taurus): विवेक और समझ से काम लें
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों, परिवार और समाज से उचित सम्मान मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। फिलहाल, किसी भी तरह का दस्तावेज परेशानी का कारण बन सकता है। आपको सलाह है कि अपने विवेक और समझ से काम लें। फिलहाल, अपना काम निकालने के लिए व्यावसायिक बुद्धि का प्रयोग करें। किसी भी बात पर बहस करने से समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई ठोस फैसला आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में कुछ बातों को इग्नोन करना सीखें.Horoscope Today
आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
मिथुन राशि: गलतियों पर आत्म चिंतन करें – Horoscope Today
सितारों की चाल के अनुसार, मिथुन राशि के लोग आज अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने भीतर काफी सकारात्मक महसूस कर सकते हैं। खास लोगों के आसपास रहने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही आज आप अपने भविष्य को लेकर योजनाएं भी बना सकते हैं। आज अपने छोटी से छोटी गलतियों पर आत्म चिंतन करें साथ ही कोशिश करें की आप इसे दोबारा न दोहराएं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। काम के साथ-साथ आप घर और परिवार के लिए भी समय निकाल सकते हैं.Horoscope Today
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।
कर्क राशि: समाधान खोजने का प्रयास करेंगे
कर्क राशि के लोग आज जीवन के महत्व को बहुत ही गंभीरता से समझेंगे। यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए समय काफी अनुकूल साबित होगा। लापरवाही करने से बचें वरना आपका निजी कार्य बाधित हो सकता है। साथ ही आज आपका किसी के साथ रिश्ता थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। समस्याओं से डरने के बजाए उनका समाधान खोजने का प्रयास करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। फिलहाल, बाहरी गतिविधियों में अपने ज्यादा समय बर्बाद न करें। इस राशि के सिंगल लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के लिहाज से देखें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.Horoscope Today
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।
सिंह राशि Leo : हरकतों को नजरअंदाज न करें
सिंह राशि के लोगों के लिए फिलहाल, घर के रखरखाव या परिवर्तन से संबंधित योजनाओं को शुरू करने का समय सही है। आज आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर अपने किसी करीबी मित्र से चर्चा कर सकते हैं। आज अपने विरोधियों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। साथ ही गलत बातों पर गुस्सा होने की बजाय समझदारी से अपनी प्रतिक्रिया दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो स्थिति बिगड़ सकती है। घर के बुजुर्गों को इस समय उचित देखरेख की जरूरत है। व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होने वाला है.Horoscope Today
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।
कन्या राशि Virgo : लेन-देन में सावधानी बरतें
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में बहुत अच्छी रहेगा। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर दिखाई देगा। साथ ही आज खुद को जितना हो सके नकारात्मक बातों से दूर रखें। ऐसा करना परिवार के सदस्यों को भी खुशी देगा। आसपास के लोगों की हरकतों को नजरअंदाज न करें। ये लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं। यदि आपका कर्ज से जुड़ा कोई लेन-देन चल रहा है तो थोड़ा सावधानी बरतें। व्यापार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान किसी राजनीतिक संपर्क के माध्यम से हो सकता है। जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्यों की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी.Horoscope Today