MP News : कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर धर्म के नाम पर हुए आतंकवादी घटना में 27 लोगों को मौत के घाट उतारा गया। जबकि दर्जन भर लोग घायल है। उसके बाद पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।
अब मध्य प्रदेश के इंदौर के 56 दुकान के दुकान संचालकों ने पाकिस्तान की आर्मी चीफ की तस्वीर पर धड़ सूअर का लगाकर अपना विरोध दर्ज किया है। साथ ही जय हिंद जय भारत का नारा भी लिखा है। 56 दुकान संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि हम सब व्यापारियों ने एक पोस्टर लगाया गया है। MP
जिस पर लिखा है जय हिंद जय भारत साथ ही इसके बाद पोस्टर पर एक सूअर के चित्र को पाकिस्तान के आर्मी चीफ का प्रतीकात्मक तस्वीर बनाया गया हं और उसे पाकिस्तान के आर्मी की ड्रेस पहनाई गई है और चेहरे की जगह सूअर का चेहरा लगाया गया है। इसके बाद पोस्टर में पिग्स और पाकिस्तान सिटीजन आर नॉट अलाउड एट 56 दुकान। MP
बता दें कि 56 दुकान के कारोबारी ने आतंकियों के विरोध करने का यह अनूठा तरीका लोगों को खूब खा रहा है साथ ही लोग इस तस्वीर को खींचकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहे हैं। ऐसे में 56 दुकान काफी सुर्खियों में बना है। व्यापारियों ने पहलगाम में हुई घटना को लेकर बनाया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। MP
इंदौर के रहने वाले सुशील पहलगाम पहुंचे थे जहां उनकी आतंकी हमले में मौत हो गई है। इस घटना की खबर जब रह वासियों को लगी तो तो पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया वहीं अब लोगों मे आतंकी हमले और पाकिस्तान को लेकर नाराजगी है। वही लोग अब अलग-अलग तरीके से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। MP

More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम