|
Breaking News
प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे मेंप्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम,अफसरों को 10 दिन का अल्टीमेटम,नहीं होगी कार्रवाई, महापौर-आयुक्त के बीच सौहार्दहीनता पर मंत्री ने उठाए सवालमंत्री आईं, समीक्षा की, सवाल आए तो निकल गईं – खाली जयंत चौंकीं पर नहीं दिया जवाबसिंगरौली को मिला 950 करोड़ का ‘खजाना’, अब यहीं होगा खर्च—300 करोड़ की बायपास सड़क को हरी झंडी!प्रभारी मंत्री दौरे से पहले तबादला खेल तेज, एसआई बचाने में जुटे बड़े चेहरे, 10 लाख के रिचार्ज का खेल और 22 दिन से चौकी खालीSingrauli News : 92 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में घोटाले का आरोप, कमिश्नर सविता प्रधान की खामोशी ने बढ़ाई शंकाएं26 पंचायतों में घटिया निर्माण, 70 करोड़ खर्च फिर भी सड़कें बदहाल और खतरनाकसिंगरौली में सड़क बदहाल : सीवर कार्य के बाद वार्ड-42 की सड़क बनी तालाब, 2 साल में खुली निर्माण की पोलस्कूलों में कमियां उजागर, 12 अतिथि शिक्षकों पर कार्रवाई, मीडिया को स्कूलों में प्रतिबंध लगाने वाली डीईओ की निगरानी व्यवस्था कठघरे में

Sidhi News : लोकायुक्त की कार्रवाई,मुआवजा जारी करने के बदले रिश्वत लेते भूपेंद्र पांडे रंगे हाथ गिरफ्तार


सीधी जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थ सहायक अधीक्षक भूपेंद्र पांडे को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, एनएच-39 फोर लेन सड़क निर्माण परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी भूमि अधिग्रहण के एवज में लगभग 27 लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ था, लेकिन राशि जारी करने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा भारी रकम की मांग की जा रही थी। कथित तौर पर बातचीत के बाद 13 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग तय हुई।

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता ने पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये नकद दिए। इसी दौरान पहले से मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां पूछताछ और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी पूर्व में भी विवादों में रह चुके हैं और वर्ष 2019 में उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा चुकी है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ताजा कार्रवाई के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

लोकायुक्त अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की रिश्वत मांग या भ्रष्टाचार की सूचना तुरंत संबंधित एजेंसी को दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

शेयर करें

क्या आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटाना चाहिए?

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार