सिंगरौली : जिस बेटे को बचाने के लिए पिता ने इलाज के लिए अपनी पूरी अचल सम्पत्ति बेंच दी। आज करीब 3:00 बजे एक सड़क हादसे में उसे बेटे की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजन सदमे में है। वहीं घटना के बाद करीब 7 घंटे से ज्यादा का समम बीत जाने के बाद भी परिजन शव नहीं उठा रहे हैं। घटना के बाद एसडीएम सहित जिले के आधा दर्जन थानों के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे परिजनों को समझाइए दे रहे हैं लेकिन नाराज परिजन कुछ मानने को तैयार नहीं हैं।

किडनी ईलाज के लिए पिता ने बेंच दी पूरी संपत्ति
बताया जा रहा है कि विनय पाण्डेय की किडनी फेल हो गई थी। जहां उनके पिता ने अपने इकलौते पुत्र के इलाज के लिए अपनी पूरी प्रॉपर्टी में चल-अचल संपत्ति सब बेंच दी और इसी के रकम से बेटे का ईलाज कराया। पूरी जमीन, घर बेचने के बाद संतोष पाण्डेय अपने पूरे परिवार को लेकर खुटार में एक किराये का मकान लेकर पाल पोस रहे थे। उन्हें क्या पता था जिसके लिये पूरी प्रॉपर्टी लूटा दिये, वही घर का चिराग बुझ जाएगा।

जब परिजनों को इस घटना की जानकारी लगी तो, मौके पर पहुंचे तो पुत्र विनय पाण्डेय क्षत-विक्षत सिर देखकर पिता बेहोश हो गये। मॉ के ऑसू नही रूक रहे थे, आस पड़ोस परिवार के लोग ढाढ़ंस बंधाने में लगे थे, लेकिन हर किसी की ऑखे गमगिन हो गई थी। जब राह चलते लोगों को यह लगा कि ईकलौता बेटा था और बीमारी से जुझ रहा था और आज घटना घटित हुई तो सभी के जुबान से यही निकल रहा था हे भगवान इतना क्यों रूठे थे।
मुझे कुछ भी नही चाहिए, केवल मेरा बेटा लौटा दीजिए
घटनास्थल पर मृतक के परिजनों के द्वारा एक ही मांग की जा रही थी कि साहब मुझे कुछ भी नही चाहिए, मेरा बेटा लौटा दीजिए। परिजनों के इसी विलाप को देख हर किसी के ऑखे नम हो जा रही थी, वही आरोप लगाया जा रहा था कि यदि राखड़ वाहन न चलता तो, शायद 20 वर्षीय युवक की जान न जाती। प्रशासन की लापरवाही से आज विनय युवक राखड़ ट्रक के भेंट चढ़ गया।
घटनास्थल पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के कई नेता भी पहुंचे थे। जहां मृतक के परिजनों के साथ खड़े नजर आये। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेेते हुये कहा कि जिस जिले में करोड़ों रूपये डीएमएफ फण्ड की राशि हो और वहां बाईपास सड़क न बन पाये, इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।

More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम