सिंगरौली 14 अप्रैल। जिले के दो थाना क्षेत्रों के गांवों में अवैध मादक पदार्थ गांजा की खेती करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरसर गांव में एक महिला घर के पीछे बारी में गांजा की खेती कर रही थी। जबकि सिंगाही गांव में धर्मेन्द्र सिंह खैरवार पिता रामसागर खैरवार निवासी सिंगाही अपने घर के पीछे खेत में गांजा लगाया हुआ है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुये 7 पेड़ गांजा जप्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के द्वारा लगातार क्षेत्र में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच थाना प्रभारी चितरंगी को सूचना मिली कि कोरसर गांव में एक महिला अपने जमीन में गांजे की खेती करती है। जहां पुलिस टीम ने गांजे के कारोबार को पकड़ने के लिए रेड कार्रवाई का सर्चिंग अभियान चलाया गया।
इस सर्चिंग अभियान में थाना प्रभारी व उनकी पुलिस टीम ने 13 अप्रैल को ग्राम कोरसर में स्वयं की जमीन पर अपने घर के पीछे बारी में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधों को जमीन में उगाने की मुखबिर सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम कोरसर में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत रेड कार्यवाही किया जाकर तलासी कार्यवाही की गई ।
आरोपिया के घर के पीछे बारी में हरे कुल 7 नग प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा के पौधे जिसका वजन कुल 11 किलो 300 ग्राम कुल कीमत 75 हजार रूपये के जमीन में उगाये पाये गये। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार मौके की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुधेश तिवारी प्रभारी थाना चितरंगी, सउनि मोहन पनाड़िया, प्रआर लक्ष्मीकान्त मिश्रा, आर जितेंन्द्र तिवारी, शिवकुमार पटेल, रामाश्रय साकेत, नूर आलम, सुदर्शन वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
माड़ा पुलिस ने घेराबन्दी कर की रेड कार्रवाई
सिंगरौली 14 अप्रैल। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगाही गांव में पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुये सात पेड़ लहलहाता हुआ गांजा जप्त करते हुये कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा को मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली कि सिंगाही गांव में धर्मेन्द्र सिंह खैरवार पिता रामसागर खैरवार निवासी सिंगाही अपने घर के पीछे खेत में गांजा लगाया हुआ है।
मुखबिर की सटिक सूचना पर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ सिंगाही गांव पहुंचे। जहां रेड कार्रवाई करते हुये आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर कर दबिश दी। जहां पुलिस को 7 पेड़ लहलहाता हुआ गांजा का पेड़ करीब चार किलो कीमत लगभग 20 हजार रूपये के मिले। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम