CM साहब रेलवे क्रॉसिंग के पास छोटे लेकिन जानलेवा बने सड़क के गड्ढे 

सिंगरौली : सीएम योगी आदित्यनाथ जी अनपरा मुख्य मार्ग पर स्थित शक्तिनगर थाने के पास रेलवे क्रॉसिंग के निकट सड़क की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं और बारिश के कारण पानी भर गया है, जिससे यह स्थान राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरनाक हो गया है।

स्थानीय निवासी और वाहन चालक चिंतित हैं कि यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, खासकर रात के समय जब जलजमाव के कारण सड़क और गड्ढों का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे मामलों में, जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। अधिकारियों की बारिश के पहले जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए कि सड़क के गड्ढों को तुरंत भरने और सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित बनाए। वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था करना ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो।

साथ ही रात के समय में सड़क पर प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना। एवं नियमित रूप से सड़क की निगरानी और रखरखाव करना ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों। खबर के माध्यम से स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग इस मुद्दे पर ध्यान दें और जल्द से जल्द समाधान निकालें।

About The Author