February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

CM हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला परिवहन अधिकारी सम्मानित

सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में लगातार सीएम हेल्प लाईन में दर्ज आवेदनों का संतुष्टि पूर्वक समय सीमा के अंदर निराकरण करने पर जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करने पर कलेक्टर ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

बता दें कि जिलें का नाम प्रदेश एवं संभाग में लगातार निराकरण के संबंध में अब्बल बनाए रखा है। इसी कड़ी में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर को सम्मानित किया गया। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि परिवहन अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वारित व संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशानुरूप कोई भी शिकायत पूरी कार्रवाई के बिना क्लोज नही होनी चाहिए। लोगों की शिकायतों का यथासमय त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। परिवहन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा गया कि टीम भावना काम करें। जहां जिला परिवहन अधिकारी द्वारा अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट कार्य किया। वहीं जिला परिवहन अधिकारी ने विभाग की इस उपलब्धि के लिए विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी सराहना की।

About The Author