सिंगरौली। विन्ध्यनगर पुलिस ने तीन लाख 36 हजार कीमत की हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में हेरोइन के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। हेरोइन तस्करों को पुलिस ने क्षेत्र के ग्रीनहट कालोनी से गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 67.39 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 3 लाख 36 हजार की बताई जा रही है।
विन्ध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने इस तस्कर से जुड़ी जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बनौली का कार्तिक वर्मा अपने एक साथी के साथ काले रंग हीरो मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बिक्री करने के लिये ग्रीनहट कालोनी के पास खडे है। जिसकी सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया जहां पर मुखबिर द्वारा बताए गए सूचना पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम कार्तिक वर्मा उर्फ संदीप पिता रामलगन वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी बनौली थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली का बताया।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हेरोईन 67.39 ग्राम कीमती लगभग 336950 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त हीरो मोटर सायकल क्रमांक UP 64 R 9677 जप्त की गई। बालक को अभिरक्षा में लिया जाकर दोनों के विरूद्ध अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।
जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तस्कर कार्तिक वर्मा उर्फ संदीप पिता रामलगन वर्मा पर पहले से ही 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे मालूम होता है कि यह शातिर किस्म के अपराधी है। आरोपी कार्तिक वर्मा उर्फ संदीप के खिलाफ थाना विन्ध्यनगर में अवैध शराब बिक्रय करने एवं मारपीट सहित कुल 2 अपराध पूर्व से पंजीबद्ध है।
इस कार्यवाही मे निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक शीतला यादव, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, संतोष साकेत, सउनि सुनील दुबे, प्रधान आरक्षक रिकेश सिंह, पंकज सिंह, श्यामसुन्दर बैस, रमागोविन्द तिवारी, नितिन गौतम, रमागोविन्द तिवारी, संदीप सिंह, रामनिरंजन बैस, आरक्षक तुलसीदास प्रजापति, प्रताप कुमार पटेल, समीर धुर्वे, अमलेश सिंह, राजकुमार शर्मा, भोले लोधी एवं अशोक कुशवाह का सराहनीय योगदान रहा।
तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
बरामद हेरोइन के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग के लोगों की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस तस्करों के बाकी नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस के रेडार पर इन तस्करों के अन्य हैंडलर्स भी है। हालांकि पुलिस कुछ बता नहीं रही।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम