Singrauli News सिंगरौली : जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां महज 5 रुपए को लेकर दुकानदार ने ग्राहक को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चितरंगी थानाक्षेत्र अन्तर्गत गीर छांदा में लिट्टी-चोखा की दुकान के मालिक सुजीत गुप्ता ने अपने नियमित ग्राहक विश्वनाथ सिंह गोड़ से 5 रूपए के लिए विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक का रूप ले लिया। जहां दुकानदार ने दुकान में ही रखे चाकू से की बार हमला कर ग्राहक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। Singrauli News
इस दौरान आसपास मौजूद लोग जब तक घटनास्थल तक पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया। जहां मौजूद लोगों ने घायल विश्वनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को लगी यहां पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज करते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। Singrauli News

ग्राहक और दुकनदार पहले से थे परिचित
विश्वनाथ सिंह अक़्सर दुकान पर लिट्टी-चोखा खाने जाया करता था। लेकिन जब वह कल लिट्टी चोखा खाया खाया और भुगतान के समय 5 रुपए कम होने पर उन्होंने अगले दिन देने की बात कहीं । इस बात से दुकानदार भड़क गया और उससे वाद विवाद होने लगा। अचानक दुकानदार ग्राहक को पहले सड़क पर पटका फिर लात-घूंसों से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, उसने विश्वनाथ के सिर और शरीर पर कई बार चाकू से वार किए। Singrauli News
गुस्सैल मिजाज का हैं दुकानदार
घायल विश्वनाथ सिंह गौड़ के पिता राम जियावन ने बताया कि बेटा अक्सर सुजीत गुप्ता की दुकान पर जाया करता है। ऐसा नहीं है की सुजीत मेरे बेटे को पहचानता नहीं है। पर वह झगड़ालू और गुस्सैल स्वभाव का है। पहले भी कई लोगों से झगड़ा कर चुका है विवाद क्या हुआ है यह तो मुझे नहीं पता लेकिन जब बेटे से बात हुई तो उसने बताया की 5 रुपए कम पड़ गए थे। मैंने सुजीत को कहा कि कल ले लेना तो उसने कहा सब यही बोलते हैं फिर कोई पैसा नहीं देता है। Singrauli News
मुझे अभी पैसा चाहिए नहीं मैं छोड़ूंगा नहीं
5 रूपए कम होने पर दुकानदार ग्राहक से नाराज हो गया। दुकान दार ने कहा कि मुझे आज अभी पैसा चाहिए, नहीं था तो क्यों खाए थे। इतना कहते हुए उसने ठेले में प्याज काटने के लिए रखे चाकू को लेकर ग्राहक पर टूट पड़ा और उसके सिर और पीठ में चाकू मार दिया। उसके बाद जमीन पर गिरा कर पीटने लगा। जब तक लोग बचाने आए तो सुजीत वहां से भाग गया।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम