Lokayukt tape : Desk Report : मध्यप्रदेश में रीवा लोकायुक्त पुलिस रिश्वतखोर अधिकारियों कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है अब रीवा लोकायुक्त पुलिस ने एक एएसआई को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
Lokayukt tape : मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं यहां अधिकारियों ने रिश्वत को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं भले ही लोकायुक्त पुलिस आए दिन रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही कर रही है बावजूद इसके अधिकारी रिश्वत मांगने से बाज नहीं आ रहे हैं प्रदेश भर में रिश्वत अब कैंसर का रूप धारण कर लिया है। अब रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मऊगंज थाने में पदस्थ एएसआई को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
बता दें कि रकरी निवासी पीड़ित रेवा शुक्ल के साथ मारपीट का मामला थाने पहुंचा। जहां मऊगंज में पदस्थ एएसआई ने पीड़ित रेवा शुक्ला को गंभीर मामलों में मामला दर्ज करने के लिए धमकाया गया। इसके एवज में गंभीर धाराएं न लगाने के नाम मऊगंज थाना में पदस्थ स उ नि राजकुमार पाठक ने ₹5000 की रिश्वत की डिमांड की। राजकुमार पाठक की धमकी से परेशान पीड़ित ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की जहां शिकायत की पुष्टि होने के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस ने एएसआई को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है इस कार्यवाही के बाद एएसआई हड़बड़ा गया और पसीना पसीना हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एएसआई को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान बनाया। और अपने प्लानिंग के मुताबिक रीवा लोकायुक्त पुलिस ने पीड़ित को एएसआई को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जब पीड़ित ने मऊगंज थाना के पास एएसआई को 5000 की रिश्वत दी उसी दौरान पहले से घात लगाई बैठी रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई ट्रेपकर्ता अधिकारी इंस्पेक्टर जिया उल हक, डीएसपी परिहार सहित 12 सदस्यीय टीम ने की।