13 cities of MP: भोपाल। मध्य प्रदेश के 13 नगर निगमों पर 320 करोड़ रुपए का कर्ज है। यह कर्ज मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के दूसरे और तीसरे चरण के लिए लिया गया था. इसमें से भोपाल नगर निगम पर सबसे ज्यादा 60 करोड़ रुपये का कर्ज है। नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से यह जानकारी दी. मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड से 60 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है.
13 cities of MP: वहीं, छिंदवाड़ा ने 50 करोड़ रुपए, ग्वालियर ने 37 करोड़, जबलपुर ने 30 करोड़, रतलाम ने 27.41 करोड़ रुपए, मुरैना ने 27.11 करोड़ रुपए, इंदौर ने 25.85 करोड़ रुपए, सागर ने 16 करोड़ रुपए, रीवा ने 10.40 करोड़ रुपए, देवास ने 10 करोड़ रुपए, कटनी और खंडवा निगमों पर आठ-आठ करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं, बुरहानपुर पर 7.82 करोड़ रुपए का कर्ज है। बता दें सतना, सिंगरौली और उज्जैन नगर निगम ने कोई कर्ज नहीं लिया है।
बिजली वितरण कंपनी पर 15,343 करोड़ का कर्ज
13 cities of MP: एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 15,343 करोड़ रुपये का कर्ज है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा में लिखित रूप से यह जानकारी दी. मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 31 मार्च 2022 तक ऑडिटेड वार्षिक वित्तीय विवरणों के अनुसार कुल 15,343 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें से 15,05.82 करोड़ रुपये की ऋण राशि की गारंटी राज्य सरकार ने दी थी।