MP Cabinet expansion : मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल ने सबसे पहले विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, पहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा और राव उदय प्रताप सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इंदर सिंह परमार, विजय शाह, एदल सिंह कंसाना, संपतिया उईके, नारायण सिंह कुशवाहा ने ली शपथ. उससे पहले गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, विश्वास सारंग, राकेश सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, करण सिंह वर्मा ने शपथ ली.
MP Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है. यहां प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उईके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ), राज्यमंत्री, राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, नरेन्द्र शिवाजी पटेल मंत्री पद की शपथ लेंगे.
बता दें की डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजभवन पहुंचे. मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार दोपहर करीब 3.30 बजे शुरू हुआ। वहीं चितरंगी विधायक राधा सिंह समेत 5 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया। राधा सिंह को मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है. जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
क्रमवार मंत्रियों की शपथ
कैबिनेट मंत्री
- प्रहलाद सिंह पटेल
- कैलाश विजयवर्गीय
- तुलसी सिलावट
- उदय प्रताप सिंह
- विजय शाह
- राकेश सिंह
- प्रदुम्न सिंह तोमर
- एदल सिंह कसाना
- नारायण सिंह कुशवाहा
- संपतिया उईके
- करण सिंह वर्मा
- निर्मला भूरिया
- विश्वास सारंग
- गोविंद सिंह राजपूत
- इंदर सिंह परमार
- नागर सिंह चौहान
- चैतन्य कश्यप
- राकेश शुक्ला
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- कृष्णा गौर
- धर्मेंद्र लोधी
- दिलीप जायसवाल
- गौतम टेटवाल
- लखन पटेल
- नारायण पवार
राज्यमंत्री
- राधा सिंह
- प्रतिमा बागरी
- दिलीप अहिरवार
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल
बता दें की चितरंगी विधायक राधा सिंह प्रचंड जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंची है। यही बजह है कि भाजपा ने विधायक राधा सिंह को राज्य मंत्री बनाया है। श्रीमती राधा सिंह ने राज्य मंत्री की शपथ ली तो जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों उन्हें टेलीफोन बधाई दी। राज्य मंत्री का दर्जा मिलते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी।
विरासत में मिली राजनीति
गौरतलब है कि राज्य मंत्री राधा सिंह को राजनीतिक विरासत में मिली है। वर्ष 2008 में सिंगरौली जिला बनने के बाद पहली जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह बनी थीं, क्योंकि इससे पहले सिंगरौली खुद जिले के अस्तित्व में नहीं था। उनके ससुर स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। उनके बाद राजनीति की विरासत में उनकी बहू राधा सिंह आईं। राधा सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में ससुर अमर सिंह का टिकट काटकर बहू राधा सिंह को दिया गया था। राधा सिंह ने 59879 वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी मानिक सिंह को हरा दिया। बता दें कि जगन्नाथ सिंह आदिवासियों के बीच में बड़ा नाम जाना जाता है। बहू राधा सिंह की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। चितरंगी विधानसभा में ज्यादातर आदिवासी वोटर हैं। ये आदिवासी समाज से आती हैं, आदिवासियों को साधने के लिए पार्टी ने इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।