MP Weather : मप्र मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. हवा की दिशा में बदलाव से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भोपाल में 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। यहां दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री और रात का तापमान 13-14 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले दो से तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। वही तीन दिन बाद बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मार्च के पहले सप्ताह में प्रचंड गर्मी और दूसरे सप्ताह में लू चलेगी।
मप्र मौसम विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. हवा की दिशा में बदलाव से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भोपाल में 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। यहां दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री और रात का तापमान 13-14 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।
मप्र मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में 24 फरवरी को भी तापमान में गिरावट की संभावना है, लेकिन 25 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 26 फरवरी से फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की ओर बढ़ने से शनिवार को पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। MP Weather
मप्र मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी तूफान सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से जबलपुर का मौसम भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकता है और तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ग्वालियर में 26 फरवरी से पारा चढ़ेगा। 28 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन गर्मी का असर मार्च के पहले सप्ताह में और तेज होगा। पारा दिन रात बढेगा। मार्च में ही लू चलने की संभावना है। MP Weather
पिछले 24 घंटे का हाल
- गुरुवार को प्रदेश में उमरिया जिला सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- प्रदेश के बालाघाट जिले स्थित मलाजखंड को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। उधर नरसिंहपुर और दमोह जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है।
- सीधी और दमोह जिले में 16.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
- राजगढ़ और खंडवा में 35.5, भोपाल में 33.2 ग्वालियर में 30.8 इंदौर में 31.7 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
- भोपाल में 33.2 ग्वालियर में 30.8 राजगढ़ और खंडवा में 35.5, इंदौर में 31.7 और जबलपुर में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।