Road Accident सिंगरौली 13 अप्रैल। तेज रफ्तार का कर एक बार फिर देखने को मिला है। गनीमत रही की चालक की जान बच गई। हालांकि उसे गंभीर चोट आई हैं। घटना गोरबी चौकी के सोलंग- पड़री मार्ग के मोड़ का है। जहां आज दिन रविवार की सुबह 8 बजे एक कोलवाहन डिवाइडर से टकरा गया। जहां चालक सामने की शीशा से बाहर सड़क पर फेका गया। जिसे गंभीर चोट आई हैं।
जानकारी के अनुसार टेलर वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 5835 बरगवां से मोरवा की ओर बेकाबू गति से जा रहा था कि सोलंग मोड़ पर उक्त वाहन डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतना तेज थी कि चालक मुकेश यादव उम्र 32 वर्ष निवासी चाचर सामने का सीसा तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। Road Accident
बताया जा रहा है कि चालक नशे में इतना धुत था कि वो वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने बेकाबू कार को डिवाइडर से टकरा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोरबी चौकी पुलिस पहुंच घायल को उपचार के लिए सीएससी मोरवा में भर्ती कराई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है. नशेड़ी डाइवर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही हैं. Road Accident
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम