Singrauli crime news : सिंगरौली 12 अपै्रल। जिला बदर District Badar आदेश का उल्लंघन करने वाले एक शातिर अपराधी को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार Mada police arrested करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। जिसमें सबसे ज्यादा आबकारी एक्ट के हैं।
Singrauli crime news : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अम्बे्रश पिता लोकई शाह उम्र 43 वर्ष निवासी सुहिरा पुलिस चौकी बंधौरा दिन-प्रतिदिन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने की वजह से राज्य सुरक्षा की दृष्टि से वर्ष 2022 में आरोपी के खिलाफ कलेक्टर सिंगरौली के द्वारा जिला बदर की कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती जिलों के सीमाओं के अंदर प्रवेश निषिद्ध कर दिया था। कलेक्टर के उक्त आदेश के बावजूद आरोपी अम्ब्रेश शाह अपने गांव आया हुआ था।
मुखबिरों की सूचना मिलते ही आज बुधवार को टीआई माड़ा कपूर त्रिपाठी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ पहुंच आरोपी को दबोचते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माड़ा कपूर त्रिपाठी, एसआई अमन वर्मा, एएसआई विनोद मिश्रा, राजेश मिश्रा, जगदीश प्रजापति, प्रआर उमेश विश्वकर्मा, आर.राहुल सिंह, राकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।