Singrauli news: सिंगरौली 6 अगस्त। मैं सुबह नाश्ता, भोजन करने के बाद बैढऩ चला आता हूॅ और क्षेत्रीय भ्रमण, कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद कभी-कभी आधी रात को घर पहुंचता हूॅ। यह मेरी दिनचर्या है। मैं कभी न गलत काम करता हूॅ और न ही गलत कार्य करने वालों की पैरवी करता हूॅ। मैंने हमेशा से स्वच्छ राजनीति कर सही रास्ते पर चलता आ रहा हूॅ। 72 साल की जिंदगी में मेरे ऊपर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा सकता है और जो कांग्रेस पार्टी के नेता आंदोलन, धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पहले वे अपने आपकों देखें। विवेक बैस ने जिस घटना को अंजाम दिया है उससे मैं काफी दुखी हूॅ। पीडि़त परिवार से भी मेरा पुराना गहरा नाता है।
उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस ने रविवार की शाम अपने कार्यालय में पत्रकारों से मोरवा की घटना के संबंध में चर्चा करते हुए अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे खुद बतायें कि विधायक रामचरित्र जी के साथ मारपीट क्यों किया था। क्या रामचरित्र जी अनुसूचित जाति में नहीं आते हैं और मारपीट किये तो पडऱा जेल तक की हवा खानी पड़ी है।
विधायक इतना ही नहीं रूके अजय सिंह राहुल को भी घेरे में लिया और सवाल दागा कि 2007-08 के लोकसभा के उप चुनाव में मानिक सिंह चुनाव जीते थे। उच्च विश्राम गृह सीधी में तत्कालीन सांसद मानिक सिंह के साथ अजय सिंह राहुल ने कैसा सलूक किया था वह जगजाहिर है इसी वजह से सांसद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दिया था। क्या सांसद मानिक सिंह आदिवासी नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। विधायक ने यहां तक कहा कि विवेक जैसा कृत्य किया है वैसा भोगेगा। पुलिस एवं प्रशासन स्वतंत्र रूप से कार्य करे भाजपा अपराधियों को सह नहीं देती है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि यदि भाजपा टिकट देगी तो चुनाव जीतकर दिखाऊंगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश द्विवेदी ने भी कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा कभी ओछी राजनीति नहीं करती और कांग्रेस पार्टी हमेशा से यही करती आ रही है। इससे कांग्रेसियों का बेड़ा पार नहीं होने वाली है। भाजपा प्रदेश व केन्द्र में फिर से कांग्रेस बनायेगी। इस दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पूर्व ननि अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, सिडाध्यक्ष दिलीप शाह,रामब्रिज चौरसिया, सूरज पाण्डेय सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद थे।