Singrauli News सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न और खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार जोरो से चल रहा है। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कोतवाली में पांडेय और खुटार में यादव की जुगलबंदी से हो रहा है। पुलिस दावा करती है कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार नहीं हो रहा है लेकिन हकीकत देखना हो तो पुलिस 1 वर्ष का सीसीटीवी फुटेज खंगाल सकती है। सच्चाई सामने आ जाएगी। लेकिन ऐसा करने में पुलिस भी पैर पीछे खींच रही है.
सूत्रों की बातों पर गौर करें तो इन दिनों कोतवाली क्षेत्र में दिन हो या फिर रात खुलेआम रेत और हीरोइन का कारोबार चल रहा है। कोतवाली के गनियारी,बलियरी के अलावा देवरा मार्ग से अवैध रेत ट्रेक्टर रात को फर्राटा भर रहे है। स्थानीय लोगों ने कई बार आवाज उठाए, आम जनता के आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है स्थानीय सूत्रों की बात माने तो कोतवाली पुलिस के इशारे पर अवैध रेत ट्रैक्टर चल रहे हैं। बनावटी बात तो हर कोई कर लेता है कुछ ऐसा ही हाल कोतवाली के जिम्मेदारो का दिखाई दे रहा है. Singrauli News
कहा जाता है कि कोतवाली क्षेत्र में कोई परिंदा पाव नहीं मार सकता है लेकिन इन दोनों जिस तरीके से अवैध रेत के अलावा हेरोइन का कारोबार तेजी से चल रहा है उससे तो यह साफ जाहिर होता है कि पर्दे के पीछे सब कुछ यथावत हो रहा है उसके लिए विधिवत ऐसे कार खास रखे गए हैं। जिसे पहचानना मुश्किल होगा। यही वजह है कि कोतवाली के जिम्मेदार दागदार बनने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हकीकत तो हर कोई जानता है कि कोतवाली में कौन-कौन ऐसे अवैध कार्य हो रहे हैं। जिससे हर माह कमीशन आ रहा है। Singrauli News
कोतवाली में पांडे की चर्चा
सूत्रों की बातों पर गौर करें तो कोतवाली में पदस्थ अधीनस्थों पर शायद जिम्मेदार भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि जिम्मेदार अब एक ऐसे कर खास का चयन किया है जिसे पहचाना सबके बस की बात नहीं है। कुछ खास लोगों को ही पता है कि पांडे इन दिनों कोतवाली में बैठकर क्या कर रहे हैं। कोतवाली से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पांडे अवैध कार्यों की निगरानी रखते हैं की कौन-कौन से कार्य कहां चल रहे हैं और उसकी आमदनी क्या हो रही है। यही वजह है कि कोतवाली में पदस्थ कई ऐसे पुलिस के जवान हैं जिन्हें आपस में ही तकरार कराया जा रहा है यही वजह है कि पांडे का नाम सामने उछल रहा है।
More Stories
अल्युमिनियम प्लांट के CHP में जंगल का मेहमान, CCTV में कैद हुई तेंदुआ का मूवमेंट, फैक्ट्री अलर्ट
मोबाइल भी बंद, सुराग नहीं… चितरंगी से रहस्यमई ढंग से युवती लापता, तलाश में जुटी पुलिस
यात्रीगण ज़रा ध्यान दें: कोयला ट्रेलर ने दंपती को कुचला,NH-39 जाम