February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News:लोक निर्माण विभाग की धंसी भ्रष्टाचार की पुलिया

Singrauli News चितरंगी 14 मई। चितरंगी विकास खण्ड के दुरस्थ अंचल बगदरा उप तहसील अंतर्गत रेही से नेवारी सड़क मार्ग धसने लगी है। यह काम लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण होने के पहले ही नेवारी में पुल हल्के वाहन के चलने पर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे एसडीओ, उपयंत्री और ठेकेदार ने आनन-फानन में लीपापोती कर अपना भ्रष्टाचार छुपाने जद्दोजहद शुरू कर दी। ऐसे में इस करोड़ों की लागत से बन रही इस सड़क के धंसने से लोगों में मायूसी के साथ चिंता भी बढ़ गई है.

बता दें कि रेही से नेवारी सड़क मार्ग की दूरी 7.40 किलोमीटर कुल लागत 770.61 लाख रूपये है। कार्य पिछले वर्ष 2 अगस्त से शुरू हुआ और 17 नवम्बर 2025 को पूर्ण करना है। क्रियान्वयन एजेंसी लोक निर्माण विभाग सिंगरौली है। लेकिन आरोप है कि सड़क कमीशनखोरी एवं अनियमितता के भेंट चढ़ गई है। रेही गांव के विशेषण कहांर के घर के पास बनी पुलिया पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गई थी। जबकि यहां डेढ़ माह पूर्व ही पिचिंग कार्य हुआ था, जो कि इस सड़क में मानक के अनुसार काम नहीं होने का पुख्ता सबूत है.

अब तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से वाहनों की आवाजाही भी कोई खास नहीं होती है. भारी वाहनों का आना जाना तो बिल्कुल ही नहीं हो रहा है. ऐसे में सवाल यह है कि फिलहाल इक्के-दुक्के हल्के वाहन के आने जाने में ही सड़क की यह दशा है तो आने वाले दिनों में जब भारी वाहन इस सड़क से होकर गुजरने लगेगा तो इसका क्या दुर्दशा होगी. Singrauli News

ठेकेदार बना रहे हैं भ्रष्टाचार की सड़क

एसडीओ, उपयंत्री और ठेकेदार भ्रष्टाचार की सड़क बना रहे हैं। सड़क में बन रही पुलिया बारिश झेल पाएंगे या नहीं लोगों के मन में संशय है। सूत्रों का दावा है कि पुलिया निर्माण काम में ना केवल सीमेंट कम डाला गया बल्कि मिट्टी युक्त रेत का इस्तेमाल किया गया। पिछले दिनों क्षतिग्रस्त सड़क किसकी गवाही है। हालांकि आनन-फानन में ठेकेदार ने अपने नाकामियों को छुपाने के लिए लीपापोती कर दिया है। Singrauli News

आरोप यह भी लग रहा है कि कार्य स्थल पर लोनिवि का कोई अमला नही जाता है। ठेकेदार अपने मनमर्जी मुताबिक कार्य कर रहा है।

About The Author