February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

CSP व RI पर कार्रवाई कर करें जिले से बाहर, आदिवासी महिला को न्याय नही मिला तो बैठेंगे धरने पर,

सिंगरौली। बीते 13 जुलाई को भास्कर मिश्रा को पुलिस लाईन पचौर ले जाने के बाद राजेश सिंह राजू व सैकड़ों की तादात में आदिवासी महिलाएं समर्थन में पहुंची थी। रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके साथ धक्का मुक्की की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते व आरआई केशव सिंह चौहान के द्वारा आदिवासी महिला के शरीर पर हाथ लगाना व धक्का-मुक्की की गई थी। जिसके विरोध में आज दिन मंगलवार को सैकड़ों की तादात में राजेश सिंह राजू के अगुआई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच सीएसपी पुन्नू सिंह परस्ते व आरआई केशव सिंह चौहान के खिलाफ विधिसंगत कार्रवाई की मांग करते हुये व जिले से बाहर स्थानांतरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। जहां कहा गया कि अगर समय रहते मांग पूरी नही हुई तो इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक  कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

ज्ञापन के दौरान सीएसपी व आरआई के खिलाफ जमकर मुर्दावाद के नारे लगाये गये। सैकड़ों की तादात में पहुंची आम जनता को संभालने में पुलिस के पसीने छूट गये। जहां एएसपी ने ज्ञापन लेते हुये कार्रवाई का दिलासा दिलाया।

About The Author