IMD Heat Wave Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में तापमान (temperature) में बदलाव की संभावना है। विभाग के मुताबिक, इन 10 राज्यों में भीषण गर्मी की संभावना है। जिसमे दिल्ली (Delhi) भी शामिल है। दिल्ली में भी पारा बढ़ने वाला है।
IMD Heat Wave Forecast: desk report : दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में फरवरी से लू का प्रकोप शुरू हो गया था। मार्च में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन इसी बीच आईएमडी ने गर्मी की नई चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा कि अप्रैल से जून तक भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर देखा जा सकता है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान पूर्व, मध्य और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अप्रैल से जून 2023 के दौरान दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
हीटवेव पड़ने की है आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल में कम से कम 10 राज्यों के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के मुताबिक अप्रैल में बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और पंजाब में लू चलने की संभावना है। आईएमडी ने देश के अधिकांश हिस्सों में मार्च के सामान्य तापमान से ऊपर का अनुमान लगाया था, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसम बारिश ने मार्च को पिछले 73 वर्षों में शीर्ष दस सबसे ठंडे मार्च में प्रवेश कराया।
Press Release: Updated Seasonal outlook for Hot weather Season (April to June) 2023 and Monthly Outlook for April 2023 for the Rainfall and Temperature
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2023
For detailed press release visithttps://t.co/E3rJww0ye6 pic.twitter.com/iwxHLGwoPL
कब होती है हीटवेव घोषित?
गर्मी की लहर तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस और तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
कैसे करें हीटवेव से बचाव?
1- काम के अलावा तेज धूप में बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच।
2- ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।
3- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, दही, लस्सी, छाछ और फलों का जूस पिएं।
4- खीरा, तरबूज, संतरा खाएं।
5- हल्के और सूती कपड़े पहनें।