Kedarnath Heli Service : 24 अप्रैल से केदारनाथ में हेली सेवा शुरू हो जाएगी। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा पर केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट रद्द करने और किराया वापसी की नीति बनाई है। खराब मौसम, तकनीकी कारणों या सरकारी निर्देशों के कारण हेली सेवा की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा।
Kedarnath Heli Service : इसके अलावा पांच दिन पहले टिकट बुकिंग रद्द करने पर किराये की 75% राशि यात्री को वापस लौटाई जाएगी। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।
ये किया गया है प्रावधान
तय समय से पहले 24 घंटे से 48 घंटे के बीच टिकट रद्द करने पर 25%, 48 घंटे से पांच दिन में 50% और पांच दिन से पहले टिकट रद्द करने पर 75 % किराया वापस किया जाएगा। हेली सेवा रद्द होने की स्थिति में यात्रियों को पूरा किया वापस किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को बोर्डिंग पास हेलीपैड पर कंपनी के काउंटर पर जमा करना होगा।
अब सरकार द्वारा केदारनाथ हेली सेवा में टिकट बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था की जा रही है. आईआरसीटीसी को हेली सेवाओं के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की पेशकश की जाती है। इससे टिकट की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी। इसके लिए जल्द ही आईआरसीटीसी के साथ करार किया जाएगा।
गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए आज टेंडर खोले जाएंगे
यूकाडा ने अब तक फाटा, सिरसी से हेली सेवा संचालित करने के लिए पवन हंस, हिमालयन हेली, कैटरल एविएशन को तीन साल के लिए हायर किया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा के टेंडर 21 मार्च को खोले जाएंगे।
मौसम की जानकारी के लिए केदारघाटी में कैमरे लगाए जाएंगे
पिछले साल खराब मौसम के कारण केदारघाटी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। हेली सेवा के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। कैमरे घाटी में बादलों या खराब मौसम का पता लगाएंगे। हेली सर्विस के पायलट और क्रू मेंबर्स को कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी दी जाएगी।