Close Menu
विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Trending
    • अनहोनी की आहट तो नहीं ; UP सीमा से लगे MP में रात होते ही उड़ने लगते है ड्रोन, ग्रामीणों में चोरी का संदेह, देखें वीडियो
    • MP News : एक्शन मोड़ में कलेक्टर,सिविल सर्जन,RMO और अस्पताल प्रबंधन को जारी किया नोटिस
    • MP के थाना क्षेत्र से पकड़ाएं 13 जुआरी, जुआरियों ने कहा हरा…मी मोहल्ले का नाम बदलाव दीजिए हम सुधर जाएंगे
    • भ्रष्टचार से बनी सड़क की 2 महीने बाद भी नहीं हो पाई जांच,ठेकेदार और ननि अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधि भी सरेंडर ?
    • Singrauli News : शांतनु केमिकल फैक्ट्री के केमिकल युक्त धुएं से आवोहवा में फैली दुर्गंध ?
    • Singrauli News : रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के आड़ में अवैध वसूली, वाहनों के पार्ट चोरी के भी कईयों ने लगाया आरोप, रेल अधिकारियों का गोलमाल जवाब
    • Singrauli News : कट्टे की नोक पर दिनदहाड़े दुकानदार से 50 हजार की लूट,विधायक – महापौर और अध्यक्ष के बंगले के सामने की घटना
    • Singrauli News : नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण, कहा योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कराना हमारा लक्ष्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    विंध्य न्यूज़
    • Home
    • Sport
    • Fashion
    • Gadgets
    • Lifestyle
    • Travel
    • Business
    • Recipe
    विंध्य न्यूज़
    राष्ट्रीय

    Manmohan Singh Death : देश के पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

    Pro VindhyaBy Pro VindhyaDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read

    Manmohan Singh Death : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह को शाम के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

    डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं। नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। बतौर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में एक दशक से अधिक समय तक अभूतपूर्व वृद्धि और विकास का नेतृत्व किया था। 

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने दुःख व्यक्त किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अजय राय ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा- सियासत में सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. यह सूचना बहुत पीड़ादायक है. आर्थिक सुधार, परमाणु समझौता और मनरेगा जैसी कई जन हितैषी योजनाएं उनके दूरदर्शी और देश को समृद्धि के शिखर पर ले जाने वाली सोच का ही परिणाम थीं. यह देश उनके योगदान को नहीं भूलेगा और सदैव ऋणी रहेगा. भावभीनी श्रद्धांजलि.

    पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मनाता है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।’

    About The Author

    Pro Vindhya

    See author's posts

    Pro Vindhya

    Related Posts

    MP News : एक्शन मोड़ में कलेक्टर,सिविल सर्जन,RMO और अस्पताल प्रबंधन को जारी किया नोटिस

    October 6, 2025

    Singrauli News : शांतनु केमिकल फैक्ट्री के केमिकल युक्त धुएं से आवोहवा में फैली दुर्गंध ?

    October 6, 2025

    Singrauli News : रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के आड़ में अवैध वसूली, वाहनों के पार्ट चोरी के भी कईयों ने लगाया आरोप, रेल अधिकारियों का गोलमाल जवाब

    October 6, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अनहोनी की आहट तो नहीं ; UP सीमा से लगे MP में रात होते ही उड़ने लगते है ड्रोन, ग्रामीणों में चोरी का संदेह, देखें वीडियो
    • MP News : एक्शन मोड़ में कलेक्टर,सिविल सर्जन,RMO और अस्पताल प्रबंधन को जारी किया नोटिस
    • MP के थाना क्षेत्र से पकड़ाएं 13 जुआरी, जुआरियों ने कहा हरा…मी मोहल्ले का नाम बदलाव दीजिए हम सुधर जाएंगे
    • भ्रष्टचार से बनी सड़क की 2 महीने बाद भी नहीं हो पाई जांच,ठेकेदार और ननि अधिकारियों के सामने जनप्रतिनिधि भी सरेंडर ?
    • Singrauli News : शांतनु केमिकल फैक्ट्री के केमिकल युक्त धुएं से आवोहवा में फैली दुर्गंध ?
    विंध्य न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Blog
    • Contact
    © 2025 All right reserved Vindhya News.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.