|
Breaking News
Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?Singrauli News: खैड़ार पंचायत में सरपंच- सचिव ने मिलकर विकास कार्यों के नाम पर किया भ्रष्टाचार भकुआर में 100 ट्रैक्टर बोल्डर का कथित अवैध स्टॉक! NCL के OB से सप्लाई का दावा, नवानगर पुलिस की निगरानी पर बड़े सवालनिगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक की गाड़ी की धुलाई, कमिश्नर आवास पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, देखें वीडियोवायरल वीडियो में महिला के गंभीर आरोप, एसपी बोले क्रॉस एनसीआर दर्ज; कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल बरकरारपीड़ित महिला के संगीन आरोपों से घिरी कोतवाली पुलिस, सोनू पर जिस्मफरोशी और मारपीट कराने के गंभीर आरोपएनसीएल के ओवरबर्डन से बोल्डर चोरी का खेल, नवानगर पुलिस की कथित मेहरबानी से लाखों का कारोबारहोल-पैक के मुहाने पर बोलेरो, NCL के अमलोरी खदान में सुरक्षा नियम ताक पर, हादसे को न्योता देती लापरवाहीपावरग्रिड की टावर लाइन पर किसानों का आक्रोश, भुगतान तय किए बिना जमीन पर काम का दबाव?

Singrauli News : नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण, कहा योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन कराना हमारा लक्ष्य



सिंगरौली 4 अक्टूबर। सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को समय सीमा में बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो और योजनाओं को लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले। यही प्राथमिकता एवं लक्ष्य है। उक्त बातें नवागत कलेक्टर गौरव बैनल ने आज दिन शनिवार को सिंगरौली में बतौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण करते हुये देर शाम कलेक्ट्रोरेट सभागार में खबर नबिशों से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कही।

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के शिकायतो पर मेरा विशेष फोकस रहेगा कि यदि कहीं से कोई शिकायत रहती है, उसकी सुनवाई कर समय सीमा में निराकरण करे। जिले की कानून व्यवस्था बेहतर रहे, क्योंकि यहां सिंगरौली औद्योगिक क्षेत्र है। साथ ही यहां जो भी मुद्दा हो उसका सही एवं समय पर निराकरण करना है। कोई भी कार्य किसी भी प्रकार से बाधित न हो, ऐसी समस्याओं का निराकरण आपसी बातचीत से की जावेगी।

कलेक्टर ने एक सवाल के जवाब पर कहा कि पर्यावरण के साथ-साथ अन्य स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा। यहां बताते चले कि नवागत कलेक्टर 2016 बैच के आईएएस हैं। इसके पहले इंदौर में बतौर अपर कलेक्टर के रूप में लगातार दो साल तक पदस्थ रहे। सिंगरौली जिले में बतौर कलेक्टर के रूप में पहली पदस्थापना है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सीटी भोपाल के साथ-साथ खरगौन जिला पंचायत सीईओ के साथ-साथ भिण्ड जिले में भी सेवाएं दे चुके हैं।

कलेक्टर ने अंत में यह भी कहा है कि मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज दिन शनिवार की शाम कलेक्टर ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले के भोगौलिक एवं यहां के उद्योग कारोबार के साथ-साथ कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये कामकाजों के बारे में अपनी प्राथमिकता गिनाएं।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार