|
Breaking News
माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!माजन मोड़ पर सड़क के बीच मवेशियों का डेरा, नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ कागजों में?पुलिस विभाग में ‘हाई पावर’ ट्रांसफर! लिस्ट में सिर्फ एक नाम,सीधे DGP दफ्तर से छूटा आदेश; महकमे में हड़कंपसतना तबादले के बाद जयंत से रिलीव अरुण सिंह की रवानगी नहीं होने से सरकार की हो रही किरकिरी!जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आमने-सामने भिड़ीं, टक्कर के बाद बलेनो पलटीमंत्री के इंतजार में बच्चों को धूप में खड़ा रखा, डीईओ की कथित लापरवाही से 12 छात्र अस्पताल पहुंचेबिहार में छिपा था बैंक डकैती का एक और राजदार, पुलिस ने दबोचा; कार और 46 हजार नकद बरामदमकरोहर में पुलिस की दबिश से खुला नशे का बड़ा राज, 91 किलो गांजा देखकर उड़े होशSingrauli News:जल जीवन मिशन पर कलेक्टर का चढ़ा पारा, लापरवाही की तो ठेकेदारों की बैंक गारंटी होगी जब्त!

Singrauli News: कलेक्टर के तबादला से ननि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर टली कार्यवाही

Singrauli News : पार्षदों में नाराज़गी, बोलें सरकार के दबाव में अधिकारी कर रहे काम

सिंगरौली : नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी के पार्षदों को आज उस वक्त कलेक्ट्रेट से बैरंग लौटना पड़ गया जब वह आज कलेक्ट्रेट में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे थे लेकिन कई घंटे के इंतजार के बाद भी ना ही कोई अधिकारी मिले और ना ही पार्षदों का बयान दर्ज हुआ। अधिकारियों के इस गैर जिम्मेदार आना रवैए से पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है।

बता दें कि नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ पार्षदों ने 30 सितंबर को कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपा था। जहां पार्षदों को 3 अक्टूबर को सुनवाई का समय दिया गया था। आज पार्षद करीबी 11 बजे से ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। कई घंटे के इंतजार के बाद जब उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिले ना ही उनके बयान दर्ज हो पाए।

भड़ास निकालते हुए सभी पार्षद वापस लौट गए नेता पुष्पराज सिंह का आरोप है कि जिला प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है आज हमें बयान दर्ज करवाने के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया गया था हम सभी 22 पार्षद समय से यहां पहुंच गए थे बावजूद इसके हमें यहां कोई अधिकारी नहीं मिले बताया गया है कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का तबादला हो गया है और नए कलेक्टर ने अभी ज्वाइन नहीं किया है इसलिए अब आप लोग शुक्रवार को आइए जबकि नगर निगम के एक्ट में इस बात का प्रावधान है कि हमने जिस दिन सूचना दी है, उसके 10 दिन के भीतर अविश्वास प्रस्ताव लाने या की ना लाने के संबंध में फैसला लेना है फिर भी आज हमें खाली लौटना पड़ रहा है।

पार्षद अनिल कुमार वैश्य ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, दलित समाज के पार्षद का चैंबर तोड़कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है अध्यक्ष के रवैया से परेशान होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने का पत्र कलेक्टर को सौपा गया। लेकिन अब जब हम पार्षद तय समय में कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

बीजेपी और इंडिया गठबंधन का अपना-अपना दावा

यहां आपको बता दे की इंडिया गठबंधन के सिंगरौली नगर निगम के पार्षदों ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी के निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ एकजुट होकर अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने तीन दिन पहले कलेक्टर को आवेदन दिया था। इस बीच में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विधायक और नगर निगम के अध्यक्ष ने शनिवार को अपना शक्ति प्रदर्शन किया था और उनका दावा था कि हमारा नगर निगम अध्यक्ष पद बिल्कुल सुरक्षित है। भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने कहा था कि 5 – 6 दूसरे दल के पार्षद हमारे संपर्क में है जों समय आने पर हमारे साथ नजर आएंगे।

शेयर करें

सिंगरौली जिले को कौन चला रहा

लेटेस्ट खबरें

संबंधित समाचार