Bhopal– मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। 24 घंटे में 15 नए कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई हैं। सबसे ज्यादा केस भोपाल में 7 मिले हैं जबकि इंदौर में 6 और रायसेन में 2 पॉजिटिव मिले हैं। हलांकि इस बीच राहत भरी खबर है कि प्रदेश में शुक्रवार को 13 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 156 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में 7 अगस्त को 156 एक्टिव मरीज थे। यानी 126 दिन बाद फिर एक्टिव मरीजों की संख्या 156 पहुंच गई है।
प्रदेश में 23 दिन में 351 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। भोपाल में रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं। इसके अलावा 23 दिन में इंदौर में 122 संक्रमित मिले हैं। इंदौर में दिसंबर के 10 दिन में मिले 50 संक्रमितों में से 9 बच्चे हैं। दो बच्चे नाइजीरिया से लौटै हैं। राहत की बात यह है कि 3 बच्चे शुक्रवार को ठीक भी हुए हैं।
बता दे कि मध्यप्रदेश में 23 दिन में 351 कोरोना पॉजिटिव मिले। रोजाना औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं। भोपाल में रोजाना औसतन 7 केस मिले हैं। साथ ही आर्थिक राजधानी इंदौर में 23 दिन में 122 संक्रमित मिले। इंदौर में 50 में से 9 बच्चे दिसंबर के 10 वें दिन मिले। दो बच्चे नाइजीरिया से लौटे हैं। इस बीच राहत की खबर है कि शुक्रवार को 3 बच्चे स्वस्थ्य भी हुए।
प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 329 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 644 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 529 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 13 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है। शुक्रवार को 62 हजार जांच की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक राज्य में 7 लाख 93 हजार 329 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 644 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब तक 10,529 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं. राहत भरी खबर है कि शुक्रवार को 13 मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी पहुंचे हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 98% से अधिक है। शुक्रवार को 62 हजार टेस्ट किए गए।
इंदौर लौटे भाई-बहन संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नाइजीरिया से लौट रहे एक परिवार के दो बच्चे इंदौर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।बताया जा रहा है कि एरोड्रम इलाके में रहने वाली मां, बेटी (14 साल) और बेटा (8) अपने पिता से मिलने नाइजीरिया गए थे। परिवार चार दिन पहले वहां से लौटा था। जब एयरपोर्ट पर तीनों का टेस्ट होता हुआ तो सिर्फ लड़की ही पॉजिटिव आती है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए रैपिड रिस्पांस टीम उनके घर पहुंची। वहां भाई और मां के सैंपल की दोबारा जांच की जाती है तो वहां छोटा भाई भी पॉजिटिव आता है। हालांकि मां की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को देखते हुए अफ्रीका से आने के चलते उसका सैंपल फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है।ओमाइक्रोन खतरे के जवाब में तीनों के सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। फिलहाल दोनो भाई-बहनों को एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी दोनो की हालत अच्छी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ के साथ उनकी भी जांच की जा रही है।