सीधी — केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी काले कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर गत 42 दिन से दिल्ली की सरहद पर संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 13 जनवरी को आयोजित होने वाले किसान मजदूर आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा द्वारा ब्लाकवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन की तैयारी हेतु जिन नेताओं को ब्लॉकवार जिम्मेदारियां सौंपी गई है उनकी सूची निम्नानुसार है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी रामपुर नैकिन में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुरहट में कोषाध्यक्ष हरिहर गोपाल मिश्रा, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रतिभान सिंह पटेल, महामंत्री राजकुमार सिंह एवं शंभू गौतम। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ,महामंत्री भानु पांडे एवं विष्णु बहादुर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया में पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत सिंह ,जिला महामंत्री श्रीरमा मिश्रा ,उपाध्यक्ष दया शंकर पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मराज सिंह, संगठन सचिव विनोद विश्वकर्मा एवं लक्ष्मी कांत शुक्ला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी नगर में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अशोक कोरी एवं अशोक सिंह सरपंच खैरही। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा में किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मंगल सिंह, किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह एवं युवक कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचवाही में पार्टी के वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह, महामंत्री अरविंद तिवारी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंबिकेश पांडे, जिवेंद्र सिंह लल्लू , पूर्व जनपद अध्यक्ष अवधलाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह भंवर ,संत बहादुर सिंह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल में रमेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगजीवन पटेल एवं जनपद उपाध्यक्ष शारदा सिंह गुड्डू।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली में जिला महामंत्री विनोद मिश्रा एवं प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तिलकराज सिंह डालापीपर ,श्रीनिवास साकेत एवं सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी में पूर्व विधायक पंजाब सिंह, जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पानिका, प्रदेश प्रतिनिधि श्यामवती सिंह। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआगांव में जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रत्याशी कमलेश सिंह तथा महिपाल साहू को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष द्वारा सभी ब्लॉक प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के सहयोग से ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं एवं किसान मजदूर एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर के आंदोलन में अधिक से अधिक किसानों को ट्रैक्टर टालियों के साथ झंडा बैनर लगाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। प्रत्येक ब्लॉक में अधिक से अधिक बैठक जन चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच किसान विरोधी काले कानूनों की सच्चाई बताएं एवं आंदोलन के लिए लोगों को जागरुक एवं प्रेरित करें।
कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने जिले के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समस्त वर्तमान एवं भूतपूर्व जनप्रतिनिधियों मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करें तथा जिले के कोने कोने से किसानों मजदूरों को ट्रैक्टरो के साथ आंदोलन में सम्मिलित होनेे के लिए के लिए प्रेरित करें एवं उनका सहयोग करें।
24 घंटे पीएम मोदी के साथ घूमती है यह महिला, आखिर कौन है,जानिए
न्यायालय कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आन्दोलन संबंधी मामले में 11 जनवरी को करेगा सुनवाई
CM शिवराज की मंत्रियों को नसीहत, बोले इनसे बचे नहीं तो फंस जाएंगे
भोपाल में अस्पताल ने 600 लोगों को बिना बताए को वैक्सीन के लगाए टीके
मोबाइल फटने से युवक की दर्दनाक मौत,ईयर फोन लगाकर कर रहा था बात
4 Comments
Its great as your other posts : D, regards for putting up.
I like what you guys are up too. Such clever work and reporting! Carry on the excellent works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it will improve the value of my web site 🙂
Hello there, I found your blog by means of Google at the same time as looking for a similar matter, your web site got here up, it looks good. I’ve bookmarked it in my google bookmarks.
Good write-up, I am regular visitor of one’s website, maintain up the excellent operate, and It’s going to be a regular visitor for a long time.