Photo by me
Cm Mohan Yadavs : सिंगरौली।व्हीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभागीय बैठक के एजेंडा विंदुओं की विभागवार समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में विकास कार्यो को गति देने के लिए संभागीय बैठके आयोजित की जा रही है। कमिश्नर और कलेक्टर विभिन्न विभागो के विकास कार्यो की प्रस्तावित कार्ययोजना में जन प्रतिनिधियों के सुझाव को सम्मिलित करे।
मुख्यमंत्री ने कहाकि सीधी से सिंगरौली हाईवे के निर्माण कार्य में प्रगति हुई है। अभी जो अधूरा कार्य है उसे तेजी से पूरा कराये। वही मउगंज रीवा सीधी और सिंगरौली जिले को सिचाई सुविधा देने के लिए स्वीकृत सीतापुर हनुमना उद्वहन सिचाई परियोजना में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पर्यवरण स्वीकृती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। Cm Mohan Yadav
इस परियोजना का विस्तृत डीपीआर तैयार करे। मुख्यमंत्री ने सोन घड़ियाल अभ्यारण के नोटिफिकेशन के संबंध में कहा कि इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है पर्यवरण तथा वन विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री बगदरा गौ वन विहार निर्माण, सिंगरौली में सड़क निर्माण तथा सिचाई परियोजनाओं के संबंध में कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दियें।
साथ ही यह भी निर्देश दियें कि अधिकारी छात्रावासों का नियमिति रूप से निरीक्षण कर विद्यार्थियो के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। वही बैठक मे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सिंगरौली जिलें के सरई में बाईपास निर्माण, सीधी सिंगरौली हाईवे निर्माण, सीधी सिंगरौली रेलवे लाईन निर्माण, एवं गोड़ सिचाई परियोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में व्हीसी के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर शामिल रहे। Cm Mohan Yadav
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव