photo by me
Singrauli News : सिंगरौली। हिंडालको महान में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर एचआर स्ट्रैटेजी मीट में हिंडालको रेणुकूट, हिंडालको रेनुसागर और हिंडालको महान के एचआर प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना और एचआर नीतियों को और बेहतर बनाने की रणनीतियां तैयार करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजबान मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ समस्त एच. आर.प्रोफेसनल्स का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और स्वागत भाषण में कहा कि यह आयोजन एचआर प्रोफेसनल्स के लिए संजीवनी का काम करेगी ,हम सब अपने कर्मियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और संगठनात्मक विकास में लगातार कार्य कर रहे हैं, एचआर विभाग केवल प्रशासनिक कार्यो तक सीमित नही है,बल्कि यह किसी भी इकाई को एक सशक्त और समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। Singrauli News :
इसके बाद क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह ने कहा कि एचआर का काम केवल नियमों का पालन कराना नहीं है, बल्कि संगठन को नए युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना भी है। नवाचार और तकनीकी समाधान एचआर के कार्यों को और प्रभावी बना सकते हैं।”इसके बाद, हिंडालको महान के इकाई प्रमुख एस. सेंथिल नाथ ने एचआर विभाग को किसी भी इकाई की आत्मा बताया।आज के इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतर-विभागीय, अंतर-यूनिट और अंतर-व्यापार सहयोग को बढ़ावा देना है, जो कि हमारे संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।
हम जानते हैं कि एक सफल संगठन वह है जो सभी स्तरों पर सहयोग को प्रोत्साहित करता है। व्यापार की चुनौतियों और अवसरों की समझ हमारे लिए न केवल एक आवश्यकता है, बल्कि यह मानव संसाधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहलू भी है। हमें यह समझना होगा कि बाजार में आने वाले परिवर्तनों के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित किया जाए ताकि हम न केवल चुनौतियों का सामना कर सकें, बल्कि नए अवसरों का लाभ भी उठा सकें।व्यवसाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट रहना और प्रासंगिक होना आवश्यक है। Singrauli News :
हमें अपने कौशल, प्रक्रियाओं और रणनीतियों में निरंतर सुधार लाना होगा, ताकि हम अपने लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकें। तकनीकी उन्नयन अब समय की आवश्यकता बन गई है। हमें नवीनतम तकनीकों को अपनाना होगा, जिससे न केवल हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि हम अपने कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकेंगे। Singrauli News :
आइए हम इस सम्मेलन का उपयोग एक मंच के रूप में करें, जहां हम मिलकर अपने विचारों और रणनीतियों को साझा करें, ताकि हम एक सशक्त, सहयोगी और भविष्य की ओर अग्रसर संगठन का निर्माण कर सकें।कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंडालको महान की मानव संसाधन विभाग से ,सुंशान्त गुप्ता,दीपक संकोलिया,नीरज गुप्ता , दीपाली, अर्चना, श्वेता, मोहित, ओ.पी.गेरुला,व बापी डिंडा का रहा।
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव