February 11, 2026

विंध्य न्यूज़

कहे सच बेहिचक

Singrauli News : कांग्रेस कार्यकर्ता 27 जनवरी को पहुंचेंगे महू , 220 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी धराया

Singrauli News : कांग्रेस कार्यकर्ता 27 जनवरी को पहुंचेंगे महू , 220 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी धराया

प्रेसवार्ता आयोजित कर दी जानकारी

Singrauli News सिंगरौली। देश भर में भाजपा सरकार और भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान और महापुरूषों पर लगातार हमला किया जा रहा है। सिंगरौली के कांग्रेस प्रभारी कविता पांडे,सह प्रभारी प्रदीप सिंह बघेल द्वारा जिले में 18 एवं 19 जनवरी को सभी क्षेत्रों का दौरा कर 27 जनवरी को महू में आयोजित संविधान बचाओ रैली में सम्मिलित होने को कार्यकर्ताओं का आह्वान किया तथा 19 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण महामंत्री मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया है कि सिंगरौली कांग्रेस पार्टी की प्रभारी एवं सह प्रभारी का दो दिवसीय दौरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल के साथ संपन्न हुआ । Singrauli News

सिंगरौली  प्रभारी व सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर  के जन्म स्थली महू जिला इंदौर में आयोजित संविधान बचाओ रैली जिसको कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खडग़े,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित देश एवं प्रदेश के बड़े नेता संबोधित करेंगे। उक्त रैली में सभी को महू पहुंचने का आह्वान किया।

सिंगरौली जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल द्वारा जिले से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के निजी वाहन तथा रेल मार्ग से महू पहुंचने का अनुमान बताया गया है। Singrauli News

220 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी धराया

Singrauli News सिंगरौली। सासन चौकी पुलिस ने 220 ग्राम गांजा के साथ कारोबारी को पकड़ा है। यह कारवाही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में सासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने की है। चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम ग्राम सिद्धीखुर्द रिलायंस बाउन्ड्री के पास से एक व्यक्ति को गाँजे की बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा है।

आरोप है कि वह गाँजे की पुडिय़ा बनाकर क्षेत्र में बिक्री किया करता था। पुलिस ने सिद्धीखुर्द निवासी आरोपी संतोष प्रसाद चौधरी के कब्जे 220 ग्राम गांजा जब्त करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कारवाही किया है।   Singrauli News

About The Author