photo by me
Singrauli News : सिंगरौली।धनबाद रेलवे मंडल मुख्यालय के सभागार में धनबाद मंडल संसदीय समिति बैठक सांसद गण, महाप्रबंधक हाजीपुर छत्रसाल सिंह, डीआरएम धनबाद कमल किशोर सिन्हा उपस्थित में 28 जनवरी 2025 को आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, उत्तर मध्य रेलवे सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने भाग लिया।
बैठक में श्री गौतम ने सिंगरौली- भोपाल, सिंगरौली- निजामुद्दीन, बरगवां- कटनी मेमू ट्रेन एवं कटनी- भुसावल ट्रेन का रूट विस्तार चोपन रेलवे स्टेशन तक किए जाने, रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया रेणुकूट को सप्ताह में दो दिन संचालित करने,अनपरा एवं शक्ति नगर रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित कर विकास कार्य करने, रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन का रूट विस्तार सिंगरौली एवं Singrauli News :
शक्ति नगर रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक रूप से किए जाने, धनबाद- नासिक ट्रेन वाया चोपन, सिंगरौली को मुंबई तक रूट विस्तार तथा धनबाद- जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन को नियमित किए जाने की भी मांग रखी गई। हटिया- आनंद विहार, पटना- सिंगरौली एवं रांची -चोपन का स्टॉपेज विन्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर किए जाने, सिंगरौली रेलवे स्टेशन से कोलयार्ड को शिफ्ट किए जाने तथा महदेईया रेलवे स्टेशन पर गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) निर्माण, मिर्चाधुरी एवं फफराकुन्ड पर रेल अंडरपास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जाने की मांग रखी। Singrauli News :
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव