Singrauli News : सिंगरौली।एनटीपीसी विंध्याचल एनआर इंट्रा रिजनल स्पोर्ट्स मीट 2024 के वॉलीबॉल और लॉन टेनिस टूर्नामेंट का समापन धूमधाम से हुआ, जिसमें टीम विंध्याचल ने दोनों लॉन टेनिस और वॉलीबॉल श्रेणियों में विजेता का दर्जा प्राप्त किया।लॉन टेनिस फाइनल्स मे टीम विंध्याचल ने टीम दादरी को 3-0 से हराते हुए एकतरफा जीत दर्ज की, जो कि अतुल मार्केडकर, अपर महाप्रबंधक(टीएडी) के नेतृत्व में हासिल हुई। वहीं, टीम दादरी के कप्तान अभिषेक साहू की अगुवाई में उपविजेता रही और उन्होंने खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट मे टीम विंध्याचल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की, जब उन्होंने टीम रिहंद को 3-0 से हराते हुए शानदार जीत हासिल की। टीम विंध्याचल की कप्तानी कर रहे श्री तुलेश्वर ठाकुर ने बेहतरीन नेतृत्व के साथ यह निर्णायक जीत दिलाई। वहीं, टीम एनटीपीसी रिहंद के कप्तान राजेश मीना ने शानदार संघर्ष दिखाया और उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।इन मैचों का संचालन राज्य रेफरी राजेंद्र प्रसाद वैश्य और एलबी सिंह ने किया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में निष्पक्षता और पेशेवरता सुनिश्चित की।इस भव्य आयोजन में ई.सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक(विंध्याचल) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। Singrauli News
साथ ही एके तिवारी, पूर्व कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड और सलाहकार (यूपीआरवीयूएनएल) डॉ. बीसी चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक(चिकित्सा), सुजय कर्माकर, महाप्रबंधक(ग्रीन कैमिकल्स और बीई), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(प्रचालन) और अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, एजे राजकुमार, महाप्रबंधक(मेंटेनेस और एडीएम), अतिन कुंडू, महाप्रबंधक(परियोजना), और राकेश अरोरा, मानव संसाधनप्रमुख (विंध्याचल) भी उपस्थित रहे।इस आयोजन में इन प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति ने एनटीपीसी विंध्याचल की खेल भावना और टीमवर्क को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को और स्पष्ट किया। इस शानदार खेल प्रदर्शन और आपसी सहयोग ने एनटीपीसी विन्ध्याचाल के खेल आयोजनों में एक नया मानक स्थापित किया। Singrauli News