Singrauli News सिंगरौली। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। शासन द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए गेंहू का समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 20 जनवरी से 31 मार्च तक होगा।
किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला आपूर्ति पीसी चन्द्रवंशी ने बताया कि जिले में गेंहू उपार्जन के लिए 28 केन्द्र प्रस्तावित किए जा रहे हैं। किसान इन खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन करा सकते हैं। सभी किसान निर्धारित खरीदी केन्द्रों में अपना आनलाइन पंजीयन अवश्य करायें। पंजीकृत किसानों से ही समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जायेगी। Singrauli News
स्वयं के मोबाइल, कम्प्यूटर, खरीदी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र में पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। किसान 50 रुपए का शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा साइबर कैफे में पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन के समय किसान आधार संख्या से लिंक बैंक खाते दर्ज करें जिससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सके।
पंजीयन कराने के लिए किसान को बोये गये खेत के खसरा नंबर की ऋण पुस्तिका, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। बटाईदार एवं सिकमी किसानों के लिए भी ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गयी है। केवल पंजीकृत किसानों को ही गेंहू उपार्जन का लाभ दिया जायेगा। Singrauli News
गणतंत्र दिवस की संध्या पर शासकीय भवनों में होगी रोशनी
सिंगरौली। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने सभी अधिकारियों को कार्यालय भवनों में रोशनी कराने की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निजी संस्थानों से भी उनके भवनों में गणतंत्र दिवस में रोशनी करने का अनुरोध किया है।
सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग जिले ने फिर बनाया टॉप 5 में स्थान
सिंगरौली। प्रदेश स्तर से प्रति माह जारी होने वाली सीएम हेल्प लाईन की रैकिंग में सिंगरौली जिले ने 82.53 अंको साथ 5 वा स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, जल संशाधन विभाग, सहकारिता विभाग, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग एवं मछुआ कल्याण एवं मत्स्य कल्याण विभाग ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुयें सीएम हेल्प लाईन की जिलेवार विभागीय रैकिंग मे पहला स्थान प्राप्त किया है। Singrauli News
विदित हो कि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन में विभागो द्वारा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज होने वाली शिकायतों का तत्परता के साथ संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने का परिणाम है कि जिले को माह दिसम्बर में प्रदेश स्तर कि रैकिंग में 5 स्थान प्राप्त हुआ। Singrauli News
More Stories
दरिंदगी की हद ! बेल्ट की हर मार पर गिनती,20 से ज्यादा वार कर छात्र को मौत के करीब पहुंचाया
Singrauli News: बीमार हैं जिला अस्पताल,फर्स पर हो रहा इलाज, चारों तरफ गंदगी से मरीज परेशान
Singrauli जिले के इस पंचायत में 16 महीने में 10 बार बदलें गए पंचायत सचिव, MP के राजनीति का गढ़ भी हैं यह गांव