नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कान्त देव का ऐतिहासिक स्वागत
सीधी — भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव के कल प्रथम नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार एवं भव्य स्वागत किया गया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही वाहन रैली के साथ जगह-जगह माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा के साथ आकर्षक आतिशबाजी से युक्त स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक शोभायात्रा का समापन जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्थानीय मानस भवन में नागरिक अभिनंदन के रूप में वर्णित हुआ। जिसे संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव है। यह आप सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के पुण्य प्रताप से ही संभव हुआ है। इस धरा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। यह तर्पण और अर्पण की भूमि है। सीधी जिले से मेरा अभिन्न नाता है। आप सभी जनता जनार्दन का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे। मैं तन, मन और धन के साथ पार्टी तथा आप सभी की सेवा में सदैव जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर तत्पर रहूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की तारीफ भी की।
प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार: इंद्रशरण कार्यक्रम में अध्यक्षीय सम्बोधन के साथ-साथ स्वागत भाषण देते हुए शुभकामनाओं और बधाइयों के साथ जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि संगठन ने विंध्य को अच्छा स्थान मिला है, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री जन-जन के लाडले शिवराज सिंह चौहान, विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रति आभार ज्ञापित करता हूं। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री जैसे दायित्व विंध्य को प्राप्त होने से हम सभी कार्यकर्ता धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।आगामी नगरीय एवं पंचायत चुनाव में भी हम विजय श्री का परचम लहराएंगे, यही आप सभी से आशीर्वाद चाहता हूं।
इसके पूर्व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री केमला प्रजापति और आभार जिला महामंत्री विष्णु बहादुर सिंह ठाकुर दादू ने किया।
फोट़ो 55
पार्टी कार्यालय में स्वागत
नागरिक अभिनंदन के साथ पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान और मोर्चा, प्रकोष्ठ, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवसर विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेंद्र नाथ मिश्रा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान, मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिंह, मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विक्रम सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला, सुनीता वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व विभाग प्रचारक विक्रम सिंह, जिला मंत्री रविचंद्र सिंह परिहार, नीलम पांडे, ऊषा पटेल, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू केसरी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, रवि केशरी, राकेश रतन सिंह चौहान, शत्रुघ्न तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह चौहान, पुनीत नारायण शुक्ला, नीलम चौरसिया,मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, मुनिराज विश्वकर्मा, निशा सिंह, अमित प्रधान, राकेश मोर्य, पुष्पराज सिंह, विवेक सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोट़ो 43
बहरी में स्वागत के दौरान दिखी लोगों की काफी भीड़
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह के स्वागत को लेकर बहरी में भी विशेष तैयारियां की गई थीं। इस दौरान युवा नेता पुनीत सिंह चंदेल के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके पहले भी उनका स्वागत सीधी एवं कुबरी सहित अन्य जगह किया गया।
बहरी में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष कांतिदेव सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य भाजपा के सिद्धांतों पर चलने का है। हम चाहते हैं कि भाजपा प्रदेश सहित जिले भर में एक अलग पहचान बनाये। मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया इसके लिए उन्होने शीर्ष नेताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया हैं।
इस दौरान युवा नेता पुनीत सिंह चंदेल ने संचालन के दौरान कहा कि हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ऐसे राजघराने के हैं जिन्होने कभी भी हार नहीं मानी। उन्होने कहा कि कांतिदेव सिंह ऐसे नेता हैं जो गरीबों सहित हर वर्ग को साथ में लेकर चलने वालों में से एक हैं।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान, देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, उपेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह चौहान, योगेश सिंह चंदेल, गजराज सिंह चंदेल, पुनीत पाण्डेय अध्यक्ष भाजपा मंडल बहरी, विनय द्विवेदी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बहरी, चन्द्रशेखर शुक्ला, अर्जुन उपाध्याय, गजानन पाण्डेय, दिलीप सोनी, जर्नादन उपाध्याय, अंजू पाठक, राजेश्वर पटेल, पुष्पेन्द्र मिश्रा, राजमणि, कमलेन्द्र चतुर्वेदी, सिद्धांर्थ गौतम, राकेश उपाध्याय, बंशबहादुर प्रजापति, नीरज सिंह चंदेल सहित काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति बनी रही। बहरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद वो सिंगरौली के लिए रवाना हुए।
====================
5 Comments
I got what you mean , thankyou for posting.Woh I am glad to find this website through google.
Hiya, I am really glad I’ve found this info. Today bloggers publish only about gossips and web and this is actually annoying. A good web site with exciting content, that is what I need. Thanks for keeping this web-site, I will be visiting it. Do you do newsletters? Can not find it.
This blog is definitely rather handy since I’m at the moment creating an internet floral website – although I am only starting out therefore it’s really fairly small, nothing like this site. Can link to a few of the posts here as they are quite. Thanks much. Zoey Olsen
Well I really enjoyed reading it. This post provided by you is very constructive for good planning.
It’s really a great and helpful piece of information. I am glad that you shared this useful info with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.