Singrauli News : सिंगरौली 26 अप्रैल। जियावन डॉढ़ में बीती रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज एवं रोजगार सहायक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 वाहन की मदद से दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर रवाना कर दिया। जहां प्रदीप की दर्दनाक मौत हो गई। वही राजेश गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जियावन थाना के समीपस्थ ग्राम सहुआर निवासी प्रदीप द्विवेदी उम्र 25 वर्ष भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष जियावन एवं सहुआर के रोजगार सहायक राजेश तिवारी उम्र 40 वर्ष बीती रात करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर जियावन डॉढ़ से वापस घर आ रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने एनएच 39 जियावन डॉढ़ में टक्कर मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को 108 वाहन के माध्यम से प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में किया गया। Singrauli News
किन्तु दोनो हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा बैढऩ के लिए रवान कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। वही रोजगार सहायक राजेश तिवारी की हालत नाजूक होने पर चिकित्सकों ने रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहनों की तलास कर रही है। Singrauli News